@शब्द दूत ब्यूरो (04 जून 2024)
वाराणसी ।वाराणसी से प्रधानमंत्री मोदी ने 1.50 लाख वोटों से कांग्रेस के अजय राय को हराया है। बता दें कि 2019 में चार लाख पचहत्तर हजार वोट से पीएम मोदी जीते थे। इस बार उनको मिले वोटों की संख्या कम हुई।
आपको बता दें कि प्रधानमंत्री मोदी शुरूआती रुझानों में पिछड़ रहे थे। हालांकि, फिर उन्होंने कुछ घंटों बाद बढ़त बना ली। वह एक बार फिर से वाराणसी लोकसभा क्षेत्र से जनता द्वारा सांसद चुने गए हैं।
Shabddoot – शब्द दूत Online News Portal