Breaking News

आठ बार युवक ने भाजपा को वोट डाला, वीडियो सोशल मीडिया पर भी डाला और उसके बाद….देखिए वीडियो .

@शब्द दूत ब्यूरो(20 मई 2024)

एटा। उसने आठ बार भारतीय जनता पार्टी को वोट डाला। वोट डाला तो डाला उसने इसका वीडियो भी सोशल मीडिया पर गर्व के साथ पोस्ट कर डाला। भाजपा के इस समर्थक की वजह से चुनाव में ड्यूटी कर रहे चुनाव आयोग के कर्मचारियों को खामियाजा भुगतना पड़ा। आयोग ने पूरी पोलिंग टीम को ही सस्पेंड कर दिया। चंडीगढ़ मेयर चुनाव के बाद भारतीय लोकतंत्र की चुनावी प्रक्रिया में यह एक बड़ा कलंक है। अब यहाँ मतदान दोबारा कराया जायेगा।

एटा के इस मतदान केंद्र पर एक शख्स ने दावा किया था कि उसने 8 बार वोटिंग की है। मामला सामने आने के बाद एटा जिले के नयागांव थाने में केस दर्ज कर लिया गया है। आठ बार मतदान करने वाले युवक की पहचान खिरिया के पमारान गांव के राजन सिंह के रूप में हुई है। पुलिस ने राजन को अरेस्ट कर लिया है।

समाजवादी पार्टी X अकाउंट पर वीडियो शेयर कर लिखा है कि फर्रुखाबाद लोकसभा के अलीगंज विधानसभा में बूथ संख्या-343 ग्राम खिरिया पमारान पर नाबालिग युवक द्वारा 8 बार भाजपा के पक्ष में वोट डाला गया। ये घटना निश्चित रूप से बूथ कैप्चरिंग को दर्शाती है। संज्ञान ले चुनाव आयोग. आरोपियों पर उचित कार्रवाई हो।

Website Design By Mytesta +91 8809666000

Check Also

राजस्थान :शिक्षा मंत्री की विवादित टिप्पणी, शरीर दिखाने वाले कपड़े पहन कर स्कूल में आती हैं शिक्षिकाएं, बच्चों पर कुप्रभाव पड़ता है, देखिए वीडियो में और क्या बोले?

🔊 Listen to this @शब्द दूत ब्यूरो (16 अक्टूबर 2024) नृसिंहपुरी (राजस्थान)। एक कार्यक्रम में …

googlesyndication.com/ I).push({ google_ad_client: "pub-