Breaking News

चेतावनी :अभी और सताएगी गर्मी, पारा 44 तक पहुंचेगा, मंगलवार से मिल सकती है देश के कुछ हिस्सों में राहत,जानें क्या है मौसम विभाग की भविष्यवाणी?

@शब्द दूत ब्यूरो (18 मई 2024)

मौसम विभाग ने अगले कुछ दिनों में भारत के उत्‍तर-पश्चिम, मध्‍य और पूर्वी भाग में भीषण गर्मी का अनुमान व्‍यक्‍त किया है। विभाग ने कहा कि राजस्‍थान, पंजाब, हरियाणा और दिल्‍ली में मंगलवार तक भीषण गर्मी का प्रकोप रहेगा। पूर्वी और मध्‍य भारत में भी आज से यही स्थिति बनी रहेगी। विभाग के अनुसार, दक्षिणी भाग में इस महीने की 23 तारीख से छिटपुट से तेज वर्षा का अनुमान है।

मौसम विभाग ने कहा कि तमिलनाडु, पुद्दुचेरी, कराइकल, केरल, माहे, तटीय आंध्र प्रदेश, रायलसीमा और कर्नाटक में मंगलवार तक तेज वर्षा हो सकती है। केरल में 20 और 21 तारीख को तेज वर्षा का अनुमान व्‍यक्‍त किया गया है। पूर्वी भारत के अरुणाचल प्रदेश, सिक्किम, असम, नागालैंड, मणिपुर और मेघालय में भी सोमवार तक तेज वर्षा होने की सम्‍भावना है। देश के उत्‍तर-पश्चिम, मध्‍य और पूर्वी भाग में अगले तीन से चार दिन में अधिकतम तापमान में दो से चार डिग्री सेल्सियस की बढोतरी होगी। दिल्‍ली में आज आसमान साफ रहेगा और अधिकतम तापमान 44 डिग्री सेल्सियस तक रहने का अनुमान है।

Website Design By Mytesta +91 8809666000

Check Also

आज काशीपुर आ रहे सीएम धामी से कांग्रेस नेता संदीप सहगल की अपील: ‘चैती मेले में रामनगर रोड से होकर आइए, तब दिखेगी जनता की परेशानी’

🔊 Listen to this @शब्द दूत ब्यूरो (30 मार्च 2026) काशीपुर। कांग्रेस के पूर्व महानगर …

googlesyndication.com/ I).push({ google_ad_client: "pub-