Breaking News

ब्रेकिंग: विशालकाय होर्डिंग गिरने से 100 लोग दबे,14 की मौत, अनेक घायल, अवैध था होर्डिंग, देखिए वीडियो

@शब्द दूत ब्यूरो (14 मई 2024)

मुंबई। एक अवैध होर्डिंग के नीचे दबकर 14 लोगों की दर्दनाक मौत हो गई। बताया जाता है कि होर्डिंग अवैध रूप से लगाया गया था और मुंबई नगर निगम ने नोटिस भी जारी किया था। लेकिन इसके बावजूद उस होर्डिंग को नहीं हटाया गया जिसका खामियाजा 14 लोगों को अपनी जान देकर भुगतना पड़ा वहीं 70 से अधिक लोग घायलावस्था में हैं।

घाटकोपर में तेज हवाओं की वजह से एक बड़ा होर्डिंग अचानक गिर पड़ा। करीब 100 से अधिक लोग दब गए। इस हादसे में अब तक 14 लोगों की मौत हो चुकी है। वहीं हादसे में 74 लोग घायल बताए जा रहे हैं।
यह हादसा नहीं होता.श। अगर उस जगह होर्डिंग न लगा होता। क्योंकि होर्डिंग के कारण की लोगों की मौत हुई। यही नहीं, यह होर्डिंग अवैध रूप से लगाया गया था। इसे यहां लगाने के लिए परमिशन नहीं ली गई थी। बावजूद इसके इसे उस जगह लगाया गया।

हालांकि हादसे के बाद औपचारिकता निभाने पहुंचे बाद बीजेपी नेता किरीट सोमैया ने मुआयना किया। उन्होंने भी बताया कि होर्डिंग अवैध था। मैंने व्यक्तिगत रूप से मुंबई नगर आयुक्त से मुलाकात की थी। किरीट सोमैया ने आगे कहा कि नगर निगम ने कल इस होर्डिंग को हटाने के लिए नोटिस जारी किया था। लेकिन सवाल यह है कि नोटिस जारी होने के बाद भी होर्डिंग क्यों नहीं हटा। अगर यह अवैध था तो नगर निगम इतने दिनों से मौन क्यों रहा?

होर्डिंग के नीचे दबे लोगों का रातभर रेस्क्यू चलता रहा। इस हादसे में जो लोग जख्मी थे, उन्हें तुरंत अस्पताल पहुंचाया गया। लेकिन जिनको हल्की चोटें आई थीं, उनका मरहम-पट्टी कर डॉक्टरों ने घर भेज दिया। हालांकि, अब रेस्क्यू कार्य पूरा हो चुका है।

मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे भी घटनास्थल पर पहुंचे. उन्होंने कहा है कि सभी होर्डिंग्स का उचित ऑडिट किया जाए। भविष्य में ऐसी घटना न हो, इसके खिलाफ कड़े कदम उठाए जाएंगे।

 

Website Design By Mytesta +91 8809666000

Check Also

आज काशीपुर आ रहे सीएम धामी से कांग्रेस नेता संदीप सहगल की अपील: ‘चैती मेले में रामनगर रोड से होकर आइए, तब दिखेगी जनता की परेशानी’

🔊 Listen to this @शब्द दूत ब्यूरो (30 मार्च 2026) काशीपुर। कांग्रेस के पूर्व महानगर …

googlesyndication.com/ I).push({ google_ad_client: "pub-