Breaking News

लोकसभा चुनाव: चौथे चरण में कुल 62.73 प्रतिशत मतदान हुआ,शाम साढ़े सात बजे जारी किए गए आंकड़ों के मुताबिक

@शब्द दूत ब्यूरो (13 मई 2024)

नयी दिल्ली। लोकसभा चुनाव के चौथे चरण में आज शाम साढे सात बजे तक लगभग 62 दशमलव सात तीन प्रतिशत मतदान दर्ज किया गया। इस चरण में नौ राज्‍यों और एक केन्‍द्र शासित प्रदेश की 96 लोकसभा सीटों पर वोट डाले गए।

शाम साढे सात बजे तक आंध्र प्रदेश में 68 दशमलव एक दो, बिहार में 55 दशमलव सात आठ और तेलंगाना में 61 दशमलव दो तीन प्रतिशत वोट डाले गए। जम्‍मू कश्‍मीर में 36 दशमलव पांच चार प्रतिशत, झारखंड में 63 दशमलव तीन सात और मध्‍यप्रदेश में 68 दशमलव चार चार प्रतिशत मतदान हुआ। महाराष्‍ट्र में 52 दशमलव छह तीन, ओडिसा में 63 दशमलव आठ पांच, उत्‍तर प्रदेश में 57 दशमलव छह तीन और पश्चिम बंगाल में 75 दशमलव नौ एक प्रतिशत वोट डाले गए। आंध्रप्रदेश की 25, तेलंगाना की 17, उत्‍तर प्रदेश की 13, महाराष्‍ट्र की 11, मध्‍यप्रदेश और पश्चिम बंगाल की आठ – आठ, बिहार की पांच, झारखंड और ओडिसा की चार-चार और केन्‍द्रशासित प्रदेश जम्‍मू कश्‍मीर की एक लोकसभा सीट पर वोट डाले गए। चौथे चरण में एक हजार सात सौ सत्रह उम्‍मीदवारों के राजनीतिक भाग्‍य का फैसला होगा।

Website Design By Mytesta +91 8809666000

Check Also

‘पहचान से नागरिकता तक’: हरिद्वार में 162 हिंदू शरणार्थियों को मिली भारतीय नागरिकता, कर्नल अजय कोठियाल रहे ऐतिहासिक क्षण के गवाह

🔊 Listen to this @शब्द दूत ब्यूरो (08 मार्च 2026) हरिद्वार। नागरिकता संशोधन अधिनियम (CAA) …

googlesyndication.com/ I).push({ google_ad_client: "pub-