Breaking News

बड़ी खबर :शहर वासियों को बरसात में जलभराव से अब नहीं जूझना पड़ेगा, एम एन ए विवेक राय ने बताया निगम का मेगा प्लान, देखिए वीडियो

@शब्द दूत ब्यूरो (12 मई 2024)

काशीपुर । शहर में बरसात के दौरान जलभराव की समस्या नागरिकों को हर वर्ष परेशानी में डाल देती है। लेकिन इस बार अपने दो साल के अनुभव के आधार पर नगर निगम के मुख्य नगर आयुक्त विवेक राय ने पहले से ही इस समस्या से निपटने का मेगा प्लान तैयार कर लिया है।

शब्द दूत को उन्होंने इस समस्या से निपटने के निगम के प्लान के बारे में बताया। हालांकि वह कहते हैं कि पूरी तरह से जलप्लावन से निपटा तो नहीं जा सकता क्योंकि अनियोजित विकास के चलते शहर के ड्रेनेज सिस्टम में कई खामियां हैं जिन्हे अकेले नगर निगम नहीं बल्कि कुछ अन्य सरकारी विभागों के सहयोग से सुधारा जा सकता है। एम एन ए विवेक राय ने कहा कि जलभराव की समस्या से निपटने के लिए मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी द्वारा भी निर्देश दिया गया है। निगम तत्परता से शहर की सबसे बडी समस्या से निपटने के लिए पूरी तरह से तैयार है और काम भी शुरू कर दिया है।

नगर निगम आयुक्त विवेक राय ने क्या कहा ये जानने के लिए वीडियो को पूरा देखें।

Website Design By Mytesta +91 8809666000

Check Also

आज काशीपुर आ रहे सीएम धामी से कांग्रेस नेता संदीप सहगल की अपील: ‘चैती मेले में रामनगर रोड से होकर आइए, तब दिखेगी जनता की परेशानी’

🔊 Listen to this @शब्द दूत ब्यूरो (30 मार्च 2026) काशीपुर। कांग्रेस के पूर्व महानगर …

googlesyndication.com/ I).push({ google_ad_client: "pub-