Breaking News

पीएम मोदी ने गांधीनगर लोकसभा सीट से इस अंदाज में डाला वोट, गृह मंत्री अमित शाह हैं उम्मीदवार, देखिए वीडियो

@शब्द दूत ब्यूरो (07 मई 2024)

गांधीनगर। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अहमदाबाद के निशान हायर सेकेंडरी स्कूल में मतदान किया। ये गांधीनगर लोकसभा सीट के अंतर्गत आता है। यहां से गृह मंत्री अमित शाह भाजपा के प्रत्याशी हैं। जबकि कांग्रेस ने सोनल रमनभाई पटेल को चुनावी मैदान में उतारा है। लोकसभा चुनाव के तीसरे चरण में गुजरात की 25 संसदीय सीटों पर वोटिंग हो रही है।

वोट डालने के बाद पीएम मोदी ने अपनी स्याही लगी उंगली दिखाई और वहां जुटी भीड़ का अभिवादन किया। उन्होंने अपने प्रशंसकों द्वारा बनाए गए अपने चित्रों पर हस्ताक्षर भी किए। मीडियाकर्मियों से बातचीत में प्रधान मंत्री नरेंद्र मोदी ने लोगों से बाहर आने और “रिकॉर्ड संख्या” में अपना वोट डालने का आग्रह किया। उन्होंने कहा कि उनकी सक्रिय भागीदारी निश्चित रूप से चुनावों को और अधिक जीवंत बनाएगी।

Website Design By Mytesta +91 8809666000

Check Also

आज काशीपुर आ रहे सीएम धामी से कांग्रेस नेता संदीप सहगल की अपील: ‘चैती मेले में रामनगर रोड से होकर आइए, तब दिखेगी जनता की परेशानी’

🔊 Listen to this @शब्द दूत ब्यूरो (30 मार्च 2026) काशीपुर। कांग्रेस के पूर्व महानगर …

googlesyndication.com/ I).push({ google_ad_client: "pub-