Breaking News

प्रधानमंत्री मोदी की किस बात पर भावुक हुईं प्रियंका गांधी, भाषण देते हुए भर आया गला, देखिए वीडियो

@शब्द दूत ब्यूरो (03 मई 2024)

मुरैना । प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के अपने पिता राजीव गांधी को लेकर विरासत के कानून पर दिये गये बयान का जिक्र करते हुए प्रियंका गांधी मंच पर ही इतनी भावुक हो गई कि उनका गला भर आया।

मुरैना में कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी चुनावी सभा को संबोधित करते हुए भावुक हो गईं। प्रियंका ने कहा जब मैं 19 साल की थी। तब मैं अपने पिता के टुकड़ों को घर लेकर लाई थी और मोदी जी कहते हैं मेरे पिता ने कुछ नहीं किया सिर्फ मां की विरासत लेने के लिए कानून बदल दिया। मोदी जी ये समझ नहीं पाएंगे कि मेरे पिता को धन दौलत नहीं मिली। मेरे पिता को विरासत में शहादत मिली।

मुरैना में प्रियंका गांधी ने चुनावी सभा को संबोधित करते हुए कहा जब मैं अपने पिता के टुकड़े घर लाई तब मैं नाराज थी इस देश से। मैं अब समझी हूं कि इस तरह की नाराजगी उसी से होती है जिससे प्यार होता है। मोदी जी मेरे पिता को देशद्रोही बोलते हैं। वह कहते हैं मेरे पिता ने कोई कानून बदल दिया अपनी मां की विरासत लेने के लिए। मोदी जी ये समझ नहीं पाएंगे कि मेरे पिता को विरासत में धन दौलत नहीं शहादत मिली है।

Website Design By Mytesta +91 8809666000

Check Also

‘पहचान से नागरिकता तक’: हरिद्वार में 162 हिंदू शरणार्थियों को मिली भारतीय नागरिकता, कर्नल अजय कोठियाल रहे ऐतिहासिक क्षण के गवाह

🔊 Listen to this @शब्द दूत ब्यूरो (08 मार्च 2026) हरिद्वार। नागरिकता संशोधन अधिनियम (CAA) …

googlesyndication.com/ I).push({ google_ad_client: "pub-