Breaking News

103 वर्ष की हरदेई देवी, देश के पहले आम चुनाव से वोट डाल रही लोगों के लिए बनीं प्रेरणास्रोत, देखिए वीडियो

@शब्द दूत ब्यूरो (27 अप्रैल 2024)

भिवानी। उम्र का आंकड़ा भले ही 100 से पार जा चुका है, लेकिन मतदान का जज्बा अभी भी बरकरार है। उम्र का शतक लगाने वाली भिवानी जिला के नाथुवास गांव की रहने वाली हरदेई की उम्र 103 साल हैं। लोकसभा चुनाव की रणभेरी बज चुकी है। 25 मई को हरियाणा में होने वाले लोकसभा चुनाव में लोगों को वोट डालने के लिए गांव नाथुवास की 103 वर्षीय महिला हरदेई देवी सभी मतदाताओं के लिए प्रेरणा स्त्रोत बनी हुई है।

भिवानी जिला में बुजुर्ग वोटर की बात की जाए तो 13 हजार 175 बुजुर्ग मतदाता है। जिला में सबसे बुजुर्ग महिला मतदाता भिवानी जिला के गांव नाथुवास की हरदेई देवी है, जो कि आजादी के बाद से शुरू हुए लोकतंत्र के इस महापर्व में यह हर बार भाग लेती आ रही हैं। अब यह बुजुर्ग महिला हरदेई देवी युवाओं को भी वोट का महत्व बताते हुए मतदान करने के लिए प्रेरित कर रही है। हरदेई देवी तीन बेटे व एक बेटी के साथ पौते-पौतियों के साथ खुशहाल जीवन व्यतीत कर रही है।

80 वर्षो से मतदान करती आ रही हरदेई देवी ने बहुत से उतार चढ़ाव देखे। उन्होंने कहा कि वे ऐसे उम्मीदवार के पक्ष में मतदान करेगी, जो देश के विकास की दिशा में कार्य करें। हरदेई देवी ने कहा कि उन्होंने कहा कि स्वतंत्र भारत में वर्ष 1952 में हुए पहलेचुनाव में उन्होंने मतदान किया था। उस अनुभव को शब्दों में बयां नहीं किया जा सकता। उन्होंने कहा कि वोट के रूप में देश के प्रत्येक नागरिक को अपना मत रखने की महाशक्ति मिली, जिस महाशक्ति का इस्तेमाल कर प्रत्येक मतदाता को अपने देश की तरक्की में दिशा में करना चाहिए तथा मतदान के जरिए ऐसे उम्मीदवार का चयन करना चाहिए जो देश की तरक्की के लिए कार्य करें।

वही हरदेई देवी के बेटे धर्मबीर सिंह ने बताया कि उनकी माता की उम्र करीब 103 वर्ष हो चुकी है, लेकिन उनमें आज भी मतदान के प्रति काफी जोश है। उन्होंने कहा कि देश के प्रत्येक मतदाता को उनकी माता हरदेई देवी से प्रेरणा लेना चाहिए तथा मतदान प्रक्रिया में जरूर भाग लेना चाहिए। बाईट : हरदेई देवी बुजुर्ग मतदाता एवं धर्मबीर हरदेई देवी के बेटे।

Website Design By Mytesta +91 8809666000

Check Also

‘पहचान से नागरिकता तक’: हरिद्वार में 162 हिंदू शरणार्थियों को मिली भारतीय नागरिकता, कर्नल अजय कोठियाल रहे ऐतिहासिक क्षण के गवाह

🔊 Listen to this @शब्द दूत ब्यूरो (08 मार्च 2026) हरिद्वार। नागरिकता संशोधन अधिनियम (CAA) …

googlesyndication.com/ I).push({ google_ad_client: "pub-