Breaking News

छलिया नृतको का वाहन खाई में गिरा, चार की मौत, दुर्घटना में चार लोग गंभीर घायल

@शब्द दूत ब्यूरो (22 अप्रैल 2024)

चमाली: जिला मुख्यालय के नजदीकी चमाली क्षेत्र में छलिया नृतकों का वाहन गहरी खाई में जा गिरा। बिती रात्रि लगभग 3:00 बजे हुई इस घटना की सूचना 5:30 बजे मुख्यालय पहुंची। दुर्घटना में वाहन में सवार चार छलिया न्रतकों की मौके पर ही मौत हो गई। चमाली निवासी 49 वर्षीय जगदीश, 19 वर्षीय हिमांशु, 18 वर्षीय प्रियांशु और 42 वर्षीय राजेंद्र गंभीर रूप से घायल हो गए हैं। जिन्हें जिला चिकित्सालय लाया गया है। अस्पताल में तैनात एमरजैंसी डॉक्टर डॉक्टर आशु अवस्थी ने बताया… गांव के इंद्र प्रसाद कोहली ने बताया कि दुर्घटना में 48 वर्षीय कैलाश राम, 37 वर्षीय अंगद राम, 43 वर्षीय पवन राम और 38 वर्षीय चालक अजय राम की मौत हो चुकी है।उप जिला अधिकारी आशीष कुमार मिश्रा से मिली जानकारी के अनुसार छलिया नृतकों का एक दल बीती रात्रि अपने घर चमाली की ओर लौट रहा था रात्रि लगभग 3:00 बजे चमाली के पास अंडारी उनका वाहन असंतुलित होकर गहरी खाई में जा गिरा। सूचना मिलने पर जिला मुख्यालय से पुलिस, एसडीआरएफ, राजस्व विभाग, 108 एंबुलेंस मौके पर पहुंची घायलों को खाई से बाहर निकाल कर अस्पताल पहुंचाया गया। मृतकों के शव खाई से बाहर निकाले जाने की कार्रवाई चल रही है। इस घटना की सूचना से पूरे जिले में शोक की लहर दौड़ गई है। मृतकों और घायलों के नाम का अभी पता नहीं लग सका है।

Website Design By Mytesta +91 8809666000

Check Also

आज काशीपुर आ रहे सीएम धामी से कांग्रेस नेता संदीप सहगल की अपील: ‘चैती मेले में रामनगर रोड से होकर आइए, तब दिखेगी जनता की परेशानी’

🔊 Listen to this @शब्द दूत ब्यूरो (30 मार्च 2026) काशीपुर। कांग्रेस के पूर्व महानगर …

googlesyndication.com/ I).push({ google_ad_client: "pub-