Breaking News

सोशल मीडिया: प्रत्याशियों के फॉलोअर्स ने भरी उड़ान, कन्हैया ने तोड़े सारे रिकॉर्ड

@नई दिल्ली शब्द दूत ब्यूरो (22 अप्रैल, 2024)

दिल्ली में लोकसभा चुनाव के प्रत्याशी सोशल मीडिया पर एक-दूसरे को टक्कर दे रहे हैं। उम्मीदवार घोषित होने के बाद से सभी प्रत्याशियों के फालोअर्स की संख्या में तेजी से इजाफा हुआ है। इसमें सबसे आगे उत्तर-पूर्वी दिल्ली से कांग्रेस प्रत्याशी कन्हैया कुमार व भाजपा प्रत्याशी मनोज तिवारी और नई दिल्ली से भाजपा प्रत्याशी बांसुरी स्वराज हैं।

उम्मीदवार घोषित होने के बाद एक्स पर बीते सात दिन में रोजाना औसत 2000 फालोअर्स कन्हैया कुमार के बढ़े हैं। वहीं, इसी मंच पर एक महीने में मनोज तिवारी और बांसुरी स्वराज के फॉलोअर्स की संख्या हर दिन औसतन 224 व 121 बढ़ी है। आभासी घमासान में कोई नेता शिखर पर हैं, तो कोई लोगों का सोशल मीडिया वाला पसंदीदा नेता बना। आलम यह है कि उम्मीदवार बनने के बाद हजारों की तादाद में इन्हें फॉलो किया जा रहा है।

कन्हैया ने तोड़े सारे रिकॉर्ड
कांग्रेस की ओर से राजधानी में पिछले रविवार उम्मीदवारों की घोषणा किये जाने के बाद सोशल मीडिया पर सारे रिकॉर्ड टूटते नजर आए। सात दिनों में एक्स पर कन्हैया कुमार के 8734 फॉलोअर्स बढ़े हैं। वहीं, कुल फॉलोअर्स की संख्या इस वक्त 42 लाख हैं। वहीं, लगभग नौ लाख वाले इंस्टा अकाउंट पर 500 फॉलोअर्स औसतन रोज बढ़ रहे हैं।

Website Design By Mytesta +91 8809666000

Check Also

आज काशीपुर आ रहे सीएम धामी से कांग्रेस नेता संदीप सहगल की अपील: ‘चैती मेले में रामनगर रोड से होकर आइए, तब दिखेगी जनता की परेशानी’

🔊 Listen to this @शब्द दूत ब्यूरो (30 मार्च 2026) काशीपुर। कांग्रेस के पूर्व महानगर …

googlesyndication.com/ I).push({ google_ad_client: "pub-