@शब्द दूत ब्यूरो (22 अप्रैल, 2022)
पिथौरागढ़ जिला मुख्यालय के चमाली रोड पर तड़के एक जीप दुर्घटनाग्रस्त हो गई। इस दुर्घटना में चार लोगों की मौत हो गई है जबकि चार लोग घायल हुए हैं।
दुर्घटना की जानकारी मिलते ही जिला मुख्यालय से पुलिस और एसडीआरएफ की टीम मौके पर पहुंची। घायलों को खाई से निकालकर ग्रामीणों की मदद से जिला अस्पताल पहुंचाया गया। घायलों का उपचार चल रहा है।
Shabddoot – शब्द दूत Online News Portal