Breaking News

कांग्रेस रिएक्शन ऑन अनुकृति गुसाईं

@शब्द दूत ब्यूरो (22 अप्रैल 2024)

देहरादून: उत्तराखंड में कांग्रेस पार्टी के नेताओं का भारतीय जनता पार्टी में शामिल होने का सिलसिला लगातार जारी है। आज पूर्व कैबिनेट मंत्री हरक सिंह रावत की पुत्रवधू अनुकृति गुसाईं, उधम सिंह नगर जिला पंचायत अध्यक्ष रेनू गंगवार, कांग्रेस के राष्ट्रीय संयोजक सुदेश गंगवार ने भाजपा का दामन थामा है। अनुकृति गुसाई ने कहा कि वह प्रधानमंत्री मोदी के कार्यों से प्रभावित होकर भारतीय जनता पार्टी में शामिल हुई है। इसी को लेकर कांग्रेस के प्रदेश प्रवक्ता शीशपाल सिंह बिष्ट ने कहा की कांग्रेस पार्टी ने अनुकृति गुसाई को सब कुछ दिया है जब वह राजनीति में नौसिखिया थी तब कांग्रेस पार्टी ने उन्हें चुनाव लड़ाया और उन्हें राजनीति में बढ़ावा देने का काम किया। लेकिन जिस पार्टी ने उनको इतना सम्मान दिया अगर वह उसका सिला इस तरीके से दे रही है तो इसको जानता भी भली-भांति समझ रही है और आने वाले समय में जनता इसका जवाब जरूर देगी।

Website Design By Mytesta +91 8809666000

Check Also

आज काशीपुर आ रहे सीएम धामी से कांग्रेस नेता संदीप सहगल की अपील: ‘चैती मेले में रामनगर रोड से होकर आइए, तब दिखेगी जनता की परेशानी’

🔊 Listen to this @शब्द दूत ब्यूरो (30 मार्च 2026) काशीपुर। कांग्रेस के पूर्व महानगर …

googlesyndication.com/ I).push({ google_ad_client: "pub-