Breaking News

ईवीएम का विरोध करते हुए मशीन उठाकर जमीन पर पटकी, गिरफ्तार

@शब्द दूत ब्यूरो (19 अप्रैल 2024) 

हरिद्वार: हरिद्वार ईवीएम का विरोध करते हुए मशीन उठाकर जमीन पर पटकी, ज्वालापुर हरिद्वार की घटना बताई जा रही है विधानसभा के मतदान केंद्र ज्वालापुर इंटर कॉलेज में एक मतदाता ने ईवीएम मशीन का विरोध करते हुए पोलिंग बूथ पर रखी मशीन को ही नीचे पटक दिया। मतदाता जोर-जोर से चिल्लाते हुए ईवीएम मशीन का विरोध करने लगे और बैलेट पेपर से चुनाव कराए जाने की मांग करने लगा। फिलहाल पुलिस ने मशीन तोड़ने वाले मतदाता को हिरासत में ले लिया है। जिलाधिकारी धीराज सिंह गबर्याल ने बताया की ज्वालापुर क्षेत्र के रहने वाले मतदाता मतदान केंद्र ज्वालापुर इंटर कॉलेज स्थित बूथ नंबर 126 पर एक बुजुर्ग मतदाता मतदान करने के लिए पहुंचे थे। नंबर आने के बाद जैसे ही वह अंदर पहुंचे तो उन्होंने डेस्क पर रखी ईवीएम मशीन को उठाया और नीचे जमीन पर पटक डाला। मशीन टूट गई हालांकि वह बाद में चालू रही। यह देखते ही बूथ पर मतदाताओं में अफरा तफरी मच गई। बाहर तैनात पुलिसकर्मी तुरंत मतदाता को पकड़कर रेल चौकी ले गए। जहां से पूछताछ की जा रही है

Website Design By Mytesta +91 8809666000

Check Also

आज काशीपुर आ रहे सीएम धामी से कांग्रेस नेता संदीप सहगल की अपील: ‘चैती मेले में रामनगर रोड से होकर आइए, तब दिखेगी जनता की परेशानी’

🔊 Listen to this @शब्द दूत ब्यूरो (30 मार्च 2026) काशीपुर। कांग्रेस के पूर्व महानगर …

googlesyndication.com/ I).push({ google_ad_client: "pub-