Breaking News

Salman Khan और आमिर खान की 1 फिल्म के बराबर थी, रवीना टंडन की 15 मूवीज की फीस, एक्ट्रेस ने सालों बाद किया खुलासा

 हिंदी सिनेमा की दिग्गज एक्ट्रेसेज में शुमार रवीना टंडन (Raveena Tandon) अपने बेबाक अंदाज और कमाल की एक्टिंग के लिए काफी जानी जाती है। निर्माता अरबाज खान की फिल्म पटना शुक्ला (Patna Shukla) को लेकर अदाकारा रवीना का नाम इस समय लगातार सुर्खियां बटोर रहा है। इस मूवी में एक वकील के किरदार में रवीना ने अपनी छाप छोड़ी है।

हाल ही में रवीना टंडन ने बॉलीवुड के मेगा सुपरस्टार सलमान खान (Salman Khan) और आमिर खान (Aamir Khan) को लेकर एक बड़ा बयान दिया है। अभिनेत्री ने बताया है कि 90 के दशक में किस तरह एक्टर और एक्ट्रेस की फीस में किस तरह से जमीन आसमान का फर्क रहता था।

सलमान और आमिर की फीस पर रवीना का बड़ा खुलासा

रवीना टंडन इंडस्ट्री की वो अदाकारा हैं, जो किसी भी मसले पर बिंदास तरीके से अपनी बात को रखने के लिए जानी जाती हैं। हाल ही में जिस्ट न्यूज को दिए इंटरव्यू में रवीना ने करियर के शुरुआती दौर में अपनी फीस को लेकर बड़ा खुलासा किया है।

उन्होंने कहा है- 90 के दशक में एक्टर और एक्ट्रेस की फीस में काफी अंतर रहता था। एक तरफ मेरी 15-20 फिल्मों की फीस को मिला दिया जाए और उतनी फीस सलमान खान और आमिर खान जैसे एक्टर एक मूवी के लिए उतना चार्ज करते थे।

दरअसल उस दौर में फिल्मों में अभिनेत्री से ज्यादा अभिनेता को तव्वजो दी जाती थी, तो जाहिर है कि उनकी फीस ज्यादा होना बनता था। हालांकि अब जमाना बदल गया है।

सलमान खान के साथ रवीना ने किया था डेब्यू

साल 1991 में आई फिल्म पत्थर के फूल के जरिए रवीना टंडन ने सलमान खान के साथ हिंदी सिनेमा में डेब्यू किया था। इसके बाद वह अंदाज अपना-अपना और कहीं प्यार न हो जाए जैसी मूवी में सलमान संग स्क्रीन शेयर कर चुकी हैं। बता दें कि सलमान खान और रवीना टंडन के अलावा आमिर खान भी अंदाज अपना-अपना का अहम हिस्सा रहे।

Website Design By Mytesta +91 8809666000

Check Also

आज काशीपुर आ रहे सीएम धामी से कांग्रेस नेता संदीप सहगल की अपील: ‘चैती मेले में रामनगर रोड से होकर आइए, तब दिखेगी जनता की परेशानी’

🔊 Listen to this @शब्द दूत ब्यूरो (30 मार्च 2026) काशीपुर। कांग्रेस के पूर्व महानगर …

googlesyndication.com/ I).push({ google_ad_client: "pub-