Breaking News

केदारनाथ विधान सभा की दूरस्थ ग्रामीण क्षेत्रों की 07 पोलिंग पार्टियां हुईं रवाना

@शब्द दूत ब्यूरो (17 अप्रैल 2024)

रूद्रप्रयाग: जनपद रुद्रप्रयाग में 19 अप्रैल,को होने वाले लोकसभा सामान्य निर्वाचन को निष्पक्ष,पारदर्शिता एवं कुशलता के साथ संपादित कराने के लिए जिला निर्वाचन अधिकारी सौरभ गहरवार की देखरेख में,केदारनाथ विधान सभा के दूरस्थ क्षेत्रों की 07 पोलिंग पार्टियां आज अगस्त्यमुनि क्रीड़ा मैदान से अपने गंतव्य के लिए रवाना हो गई।इसमें जनपद का दूरस्थ एवं यूनिक बूथ गोंडार भी शामिल है।

वहीँ सहायक रिटर्निग अधिकारी अनिल शुक्ला ने बताया कि केदारनाथ विधानसभा में 3 से 6 किलोमीटर पैदल दूरी वाले क्षेत्रों की 7 पोलिंग टीमे रवाना हो गईं हैँ, साथ ही सभी मतदान केंद्रों पर तैयारियां पूर्ण कर ली गई हैं.

मतदेय स्थल राजकीय प्राथमिक विद्यालय गौंडार 6 किमी, राजकीय प्राथमिक विद्यालय तोषी 5 किमी,राजकीय प्राथमिक विद्यालय चिलौंड 4 किमी,राजकीय प्राथमिक विद्यालय ब्यूंखी 4 किमी,राजकीय प्राथमिक विद्यालय बेडूला 3 किमी,राजकीय प्राथमिक विद्यालय कुणजेठी 3 किमी तथा राजकीय प्राथमिक विद्यालय जग्गी बगवान 3 किमी शामिल हैं।

सहायक रिटर्निग अधिकारी ने बताया कि सभी पार्टियों को आपातकाल या मशीन खराब होने की स्थित में अतिरिक्त मशीने भी उपलब्ध करवायी गई हैं। जबकि अतिरिक्त सेक्टर मजिस्ट्रेट भी उपलब्ध कराए गए हैं।वहीं सभी बूथों पर पहले ही मूलभूत सुविधाएं उपलब्ध करवा दी गई हैं।

Website Design By Mytesta +91 8809666000

Check Also

आज काशीपुर आ रहे सीएम धामी से कांग्रेस नेता संदीप सहगल की अपील: ‘चैती मेले में रामनगर रोड से होकर आइए, तब दिखेगी जनता की परेशानी’

🔊 Listen to this @शब्द दूत ब्यूरो (30 मार्च 2026) काशीपुर। कांग्रेस के पूर्व महानगर …

googlesyndication.com/ I).push({ google_ad_client: "pub-