@शब्द दूत ब्यूरो (16 अप्रैल 2024)
हरिद्वार । हरिद्वार लोकसभा क्षेत्र के कांग्रेस प्रत्याशी वीरेंद्र रावत के चुनाव प्रचार ने जोर पकड़ लिया है। सैकड़ों की संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने हरिद्वार क्षेत्र के मतदाताओं के पास पहुंचकर कांग्रेस के पक्ष में मतदान की अपील की। प्रचार के दौरान कांग्रेस नेताओं और कार्यकर्ताओं ने भाजपा सरकार पर लगातार झूठ बोलने का आरोप लगाया है।
कांग्रेस के कार्यकर्ता घर घर और बाजारों में मतदाताओं से संपर्क कर कांग्रेस की योजनाओं को बता रहे हैं। कांग्रेस का कहना है कि भाजपा सरकारें झूठ के गर्भ से पैदा हुई हैं। 2017 और 2022 के विधानसभा चुनाव में भाजपा ने झूठ को प्रचारित कर जीत हासिल की है।
युवा कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष आनंद रावत ने कहा कि भाजपा के झूठे दावों और जुमलों को अब जनता समझ गयी है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस कार्यकर्ताओं के साथ वह जहां भी जा रहे हैं वहां उन्हें जनता का भारी समर्थन मिल रहा है। इस चुनाव में जनता भाजपा को करारा जबाव देगी और कांग्रेस प्रत्याशी वीरेंद्र रावत भारी मतों से जीतेंगे।
Shabddoot – शब्द दूत Online News Portal