Breaking News

क्या दबाव में दिलाया इस्तीफा? निर्दलीय MLA को आज विधानसभा अध्यक्ष के समक्ष मौजूद रहने का निर्देश

@शब्द दूत ब्यूरो (10 अप्रैल 2024)

शिमला। हिमाचल प्रदेश विधानसभा की सदस्यता से त्यागपत्र दे चुके तीनों निर्दलीय विधायकों को बुधवार को अध्यक्ष के समक्ष उपस्थित होने का निर्देश है।

निर्दलीय विधायक होशियार सिंह, केएल ठाकुर व आशीष शर्मा को दोपहर 12.15 बजे विधानसभा कमेटी रूम में उपस्थित रहने का निर्देश है। विधानसभा अध्यक्ष कुलदीप सिंह पठानिया ने उन्हें ये कारण बताओ नोटिस में दिए हैं।

त्यागपत्र देने के पीछे जताई गई शंका

यदि निर्दलीय विधायक अपना पक्ष रखने के लिए उपस्थित नहीं होते तो माना जाएगा कि वे अपने पक्ष में कोई दलील नहीं देना चाहते हैं। संसदीय कार्यमंत्री हर्षवर्धन चौहान व राजस्व मंत्री जगत सिंह नेगी ने इनके त्यागपत्र देने के पीछे शंका जताई थी। उनका कहना था कि त्यागपत्र दबाव में दिया गया है।

तीनों निर्दलीय विधायकों ने बताया कि उन्होंने स्वेच्छा से त्यागपत्र दिया है और जानबूझकर इसे स्वीकार नहीं किया जा रहा है। होशियार सिंह व आशीष शर्मा ने नोटिस मिलने की बात कही है।

क्या है मामला?

तीनों निर्दलीय विधायक हमीरपुर से आशीष शर्मा, देहरा से होशियार सिंह व नालागढ़ से केएल ठाकुर ने 22 मार्च को विधानसभा की सदस्यता से त्यागपत्र दिया था। इसके बाद तीनों 23 मार्च को दिल्ली में भाजपा में शामिल हो गए। विधायकों ने पहले विधानसभा सचिव को त्यागपत्र सौंपा।

इसके बाद वह राज्यपाल से मिले। फिर व्यक्तिगत तौर पर विधानसभा अध्यक्ष कुलदीप सिंह पठानिया से मुलाकात कर उन्हें भी त्यागपत्र सौंपा। पिछले माह राज्यसभा के चुनाव के बाद से ही तीनों निर्दलीय विधायक सरकार के विरुद्ध मुखर रहे हैं।

Website Design By Mytesta +91 8809666000

Check Also

भाजपा सदस्यता अभियान के दौरान पत्रकार वार्ता में आग बबूला मंत्री ने पत्रकार को देख लेने की धमकी दे डाली, भ्रष्टाचार पर पूछ लिया था सवाल, देखिए वीडियो

🔊 Listen to this @शब्द दूत ब्यूरो(04 सितंबर 2024) जौनपुर। भाजपा के सदस्यता अभियान को …

googlesyndication.com/ I).push({ google_ad_client: "pub-