Breaking News

बिग ब्रेकिंग :विश्व प्रसिद्ध तीर्थ स्थल रामनगर के गर्जिया मंदिर में दुकानों में लगी भीषण आग, कई दुकानें खाक, मौके पर मची चीख पुकार , देखिए वीडियो

@शब्द दूत ब्यूरो (08 अप्रैल 2024)

रामनगर। देशभर के श्रद्धालुओं की आस्था से जुडे विश्व प्रसिद्ध गर्जिया मंदिर के पास आज दोपहर एक बड़ा हादसा हो गया। मंदिर परिसर के पास स्थित दर्जनों दुकानें आग से खाक हो गई। आग लगने का अभी कोई स्पष्ट कारण नहीं पता चला है। वहीं कुछ लोगों ने संभावना जताई है कि मंदिर में चढ़ाई गई चुनरी में वहाँ जल रहे दीपक से आग लगी और हवा के चलते जलती हुई चुनरी उडकर नीचे स्थित दुकानों में गिर गयी और फिर एक के बाद एक दुकानें धू धू कर जल उठी। यहां तक कि लोगो को संभलने तक का मौका नहीं मिला। हालांकि इस भीषण अग्निकांड में कोई जनहानि नहीं हुई ये राहत की बात रही।

इस भीषण अग्निकांड से सरकारी मशीनरी और श्रद्धालु स्तब्ध हैं आज लगभग दो बजे के आसपास लगी इस भीषण आग ने मंदिर परिसर के एक हिस्से में तबाही मचा कर रख दी। जिससे दर्जन भर दुकाने जलकर राख हो गई और मंदिर के बाहरी इंफ्रास्ट्रक्चर को भारी नुकसान पहुंचा है।

 

Website Design By Mytesta +91 8809666000

Check Also

काशीपुर : “ओरा डिजाइनर बुटीक” का शुभारंभ , कृषि मंत्री गणेश जोशी व महापौर दीपक बाली ने काटा रिबन

🔊 Listen to this @शब्द दूत ब्यूरो (10 फरवरी 2026) काशीपुर। आज काशीपुर में स्टेडियम …

googlesyndication.com/ I).push({ google_ad_client: "pub-