Breaking News

35 साल पहले डाली डकैती के आरोप में 75 साल का पप्पू गिरफ्तार

@शब्द दूत न्यूज़ नेटवर्क (04 अप्रैल, 2024)

दक्षिण दिल्ली के कालकाजी में वर्ष 1989 में कारोबारी के घर डकैती डालने वाले एक आरोपी को शाहदरा थाना पुलिस ने 35 साल बाद गिरफ्तार किया है। आरोपी की पहचान 75 वर्षीय किशनपाल उर्फ कुशलपाल उर्फ पप्पू उर्फ ठाकुर के रूप में हुई है। किशनपाल ने सात अन्य साथियों के साथ मिलकर वारदात को अंजाम दिया था। पुलिस ने चार आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया था। एक आरोपी की मृत्यु हो गई थी जबकि किशनपाल फरार था।

शाहदरा जिला पुलिस उपायुक्त सुरेंद्र चौधरी के मुताबिक, शाहदरा थाना प्रभारी कन्हैया लाल यादव को खबर मिली थी कि डकैती का आरोपी कायमगंज, फर्रुखाबाद में छिपा है। फौरन हवलदार गजेंद्र कुमार और सचिन कुमार की टीम को कायमगंज भेज दिया गया। कई दिनों की पड़ताल के बाद टीम ने आरोपी को गंगा दरवाजे से दबोच लिया।

शुरुआत में आरोपी वारदात में अपना हाथ होने की बात से इंकार करने लगा, लेकिन बाद में टूट गया। आरोपी ने बताया कि यूपी रोडवेज के एक कंडक्टर की सूचना पर वारदात को अंजाम दिया था। मामला दर्ज होने के बाद पटियाला हाउस कोर्ट ने वर्ष 1995 में उसे भगोड़ा करार दे दिया था। आरोपी परिवार के साथ कायमगंज में छिपकर रह रहा था। पुलिस गिरोह के दो और साथियों की तलाश कर रही है।

Website Design By Mytesta +91 8809666000

Check Also

काशीपुर : “ओरा डिजाइनर बुटीक” का शुभारंभ , कृषि मंत्री गणेश जोशी व महापौर दीपक बाली ने काटा रिबन

🔊 Listen to this @शब्द दूत ब्यूरो (10 फरवरी 2026) काशीपुर। आज काशीपुर में स्टेडियम …

googlesyndication.com/ I).push({ google_ad_client: "pub-