Breaking News

लोकसभा की गढ़वाल संसदीय सीट से भाजपा प्रत्याशी अनिल बलूनी जीत के लिए लगा रहे एड़ी चोटी का दम

@शब्द दूत ब्यूरो (03 अप्रैल 2024)

पौड़ी: लोकसभा की गढ़वाल संसदीय सीट से भाजपा प्रत्याशी अनिल बलूनी को जीत दिलाने के लिए आखिर भाजपा विधायकों की पकड़ कितनी मजबूत है इसे लोकसभा चुनाव में भाजपा हाईकमान विधायकों को चुनाव प्रचार परफॉर्मेंस से परखेगा भाजपा हाईकमान के निर्देशों पर भाजपा विधायकों ने भी भाजपा प्रत्याशी अनिल बलूनी को जीत दिलाने के लिए एड़ी चोटी का दम लगा दिया है, देवप्रयाग विधानसभा से भाजपा विधायक विनोद कंडारी ने बताया की उनका लक्ष्य इस बार उनकी विधानसभा से 85 फीसदी वोटिंग करवाने का है साथ ही उनकी विधानसभा से अब तक वे 400 से अधिक लोगो को भाजपा की सदस्यता दिला चुके हैं जिससे भाजपा प्रत्याशी अनिल बलूनी की जीत की राह को आसान बनाया जा सके देवप्रयाग विधायक विनोद कंडारी ने कहा की वे अपनी विधानसभा में हर रोज चुनाव प्रचार कर भाजपा के पक्ष में मत देने के लिए लोगो को भाजपा की उपलब्धि भी गिना रहे हैं।

Website Design By Mytesta +91 8809666000

Check Also

आज काशीपुर आ रहे सीएम धामी से कांग्रेस नेता संदीप सहगल की अपील: ‘चैती मेले में रामनगर रोड से होकर आइए, तब दिखेगी जनता की परेशानी’

🔊 Listen to this @शब्द दूत ब्यूरो (30 मार्च 2026) काशीपुर। कांग्रेस के पूर्व महानगर …

googlesyndication.com/ I).push({ google_ad_client: "pub-