Breaking News

उत्तरकाशी में अचानक हुआ सीएम पुष्कर सिंह धामी का चुनावी दौरा

@शब्द दूत ब्यूरो (03 अप्रैल 2024)

उत्तरकाशी: उत्तरकाशी-सीएम पुष्कर सिंह धामी ने भटवाड़ी में विशाल रोड शो किया। सीएम के रोड शो में भाजपा कार्यकर्ताओं की भारी भीड़ जुटी रही।
सीएम पुष्कर सिंह धामी रोड शो के बाद भटवाड़ी के रामलीला मैदान पहुंचे। यहां भाजपा कार्यकर्ताओं ने सीएम धामी फूलमालाओं से जोरदार स्वागत किया। जनसभा को संबोधित करते हुए कहा कि प्रधानमंत्री मोदी ने मुझे आपके बीच संदेश वाहक के रूप में भेजा है। उन्होंने कहा की नरेंद्र मोदी जी को तीसरी बार देश का प्रधानमंत्री बनाना है। उन्होंने कहा कि नरेंद्र मोदी जी के देश में प्रधानमंत्री बनने के बाद विश्व में भारत का डंका बजा है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी ने उत्तराखंड में तीन G 20 करने का मौका दिया है। इस दौरान सीएम धामी ने केंद्र सरकार की उपलब्धियां गिनाई। उन्होंने कहा कि पीएम मोदी ने देश हित में अनेक बड़े फैसले लिए हैं। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी तीसरी बार प्रधानमंत्री बनने के भारत 2047 तक विकसित भारत बनाने की संकल्पना पूरी हो जाएगी। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी के कुशल नेतृत्व में देश तीन तलाक प्रथा खत्म हुई है। साथ ही देश में भव्य राम मंदिर का निर्माण भी हो पाया है। इस मौके पर गंगोत्री विधायक सुरेश चौहान,जिलाध्यक्ष सतेंद्र राणा, पूर्व विधायक विजयपाल सजवान,आदि मौजूद रहे।

Website Design By Mytesta +91 8809666000

Check Also

काशीपुर की बेटी शिखा बिस्ला की एकल कला प्रदर्शनी ‘ज़िक्र’ ने अंतर्राष्ट्रीय कला मंच पर रच दिया इतिहास

🔊 Listen to this @शब्द दूत ब्यूरो (10 फरवरी 2026) नई दिल्ली |काशीपुर की बेटी …

googlesyndication.com/ I).push({ google_ad_client: "pub-