Breaking News

मुख्तार की मौत के बाद बंदियों में खौफ, जेल की सब्जी-दाल से परहेज, टमाटर और नमक से खा रहे रोटी

@शब्द दूत डेस्क (03 अप्रैल, 2024)

मुख्तार की मौत व वरिष्ठ जेल अधीक्षक को जान से मारने की धमकी के बाद बांदा जेल हाई अलर्ट पर है। जेल में अफसरों व पुलिस की आवाजाही से बंदी खौफ में है। सुबह-शाम जेल में पुलिस का फ्लैग मार्च व सख्ती से बंदी परेशान हैं।

बांदा जेल में सुबह शाम पुलिस का फ्लैग मार्च हो रहा है। बंदियों को बैरक से कहीं जाने नहीं दिया जा रहा है। यहां तक कि एक बंदी को दूसरे बंदी से बात करने की भी इजाजत नहीं है। दिन भर अधिकारियों व पुलिस की आवाजाही से बंदियों में खौफ है।

खबर है कि मुख्तार को जेल में खाने में जहर देने के आरोप से कई बड़े बंदी खाना खाने से परहेज कर रहे हैं। कच्चे टमाटर में नमक डालकर रोटियां खा रहे हैं। यहां तक की खौफ के कारण तमाम बंदी न हंसते हैं और न ही टीवी आदि देख रहे है।

अखबार पढ़ने भी नहीं जाते हैं। जेल में एकाएक ऐसी शांति छा गई है मानों कोई है ही नहीं। उधर, वरिष्ठ जेल अधीक्षक वीरेश राज का कहना है कि जेल में सब कुछ सामान्य है। खौफ जैसा कुछ भी नहीं है।

Website Design By Mytesta +91 8809666000

Check Also

‘पहचान से नागरिकता तक’: हरिद्वार में 162 हिंदू शरणार्थियों को मिली भारतीय नागरिकता, कर्नल अजय कोठियाल रहे ऐतिहासिक क्षण के गवाह

🔊 Listen to this @शब्द दूत ब्यूरो (08 मार्च 2026) हरिद्वार। नागरिकता संशोधन अधिनियम (CAA) …

googlesyndication.com/ I).push({ google_ad_client: "pub-