Breaking News

उत्तराखंड पुलिस का हिस्सा बने 161 आरक्षी, SDRF मुख्यालय से नो माह का प्रशिक्षण प्राप्त कर हुवे पासआउट

@शब्द दूत ब्यूरो (31 मार्च, 2024)

डोईवाला: लगभग एक वर्ष पहले उत्तराखंड पुलिस हुई नियुक्तियों के बाद 9 माह का प्रशिक्षण प्राप्त कर लगभग 161 जवान पुलिस में शामिल हो गए हैं। इसी को लेकर आज एसडीआरएफ वाहिनी जोलीग्रांट में दीक्षांत परेड समारोह का आयोजन हुवा। जिसमे दीक्षांत परेड समारोह में पास आउट होने वाले नागरिक पुलिस के 161 रिक्रूट जवानों ने भाग लिया। बता दें कि 9 माह 14 दिन की कठिन ट्रेनिंग के बाद यह जवान उत्तराखंड पुलिस में अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकेंगे।

ट्रेनिंग के दौरान जवानो को अत्याधुनिक उपकरणों के साथ साथ शस्त्र प्रशिक्षण, न्यायलय, कानून, व साइबर क्राइम से जुडी महत्वपूर्ण जानकारी दी गई। ओर अब यह जवान उत्तराखंड पुलिस में अपना अहम योगदान अदा कर सकेंगे। आज हुवे दीक्षांत समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में उत्तराखंड अपर पुलिस महानिदेशक अमित कुमार सिंहा ने इन जवानों को गोपनीयता की शपथ दिलाकर ईमानदारी व जनता से ताल मेल के साथ ड्यूडी करने का आह्वान किया। इस दौरान एसडीआरएफ कमांडेंट मणिकांत मिश्रा व उत्तराखंड डीआईजी राजकुमार नेगी भी मौजूद रहे। वहीं पास आउट होने वाले जवानों परिवार के सदस्य भी इस समाहरो का हिस्सा बने।

Website Design By Mytesta +91 8809666000

Check Also

काशीपुर :गलवलिया इस्पात उद्योग की 4.11 करोड़ रुपये वापसी मांग खारिज, उपभोक्ता मंच ने याचिका की अस्वीकार

🔊 Listen to this @शब्द दूत ब्यूरो (01 अप्रैल 2026) काशीपुर। गलवलिया इस्पात उद्योग प्राइवेट …

googlesyndication.com/ I).push({ google_ad_client: "pub-