Breaking News

काशीपुर: बास्केटबॉल टूर्नामेंट के दूसरे दिन पांच टीमें भिड़ी,कल होंगे सेमीफाइनल और फाइनल मुकाबले , देखिए मैच के वीडियो

@शब्द दूत ब्यूरो (30 मार्च 2024)

काशीपुर। एक दौर था जब काशीपुर शहर में तमाम खेल प्रतियोगिताएं आयोजित की जाती थी। लेकिन अब खेल प्रतियोगिताएं ना के बराबर हो रही हैं। ऐसे में इन दिनों स्पोर्ट्स स्टेडियम में चल रही बास्केटबॉल टूर्नामेंट ने इस शहर की खेल प्रतिभाओं को अवसर दिया है।

यहां स्पोर्ट्स स्टेडियम में आज कुल पांच मैच खेले गए। आज के मुख्य अतिथि प्रख्यात होम्योपैथी चिकित्सक डॉ रजनीश कुमार शर्मा थे। । मैच से पहले डॉक्टर रजनीश शमा॔,प्रकाश जोशी ,अशोक पंत ने दोनों टीमों के खिलाड़ियों का हाथ मिलाकर परिचय प्राप्त किया ।

आज का पहला मैच कांटे का रहा।दिल्ली और गाजियाबाद की टीम के बीच खेले गए मैच में दिल्ली की टीम ने 18 अंकों से यह मैच जीत लिया। जेट्स के संदीप सिंह और कांटे के त्यागी ने शानदार खेल का प्रदर्शन किया । दूसरा मैच आर जे आई टी ग्वालियर और ईसकिल जंक्शन के बीच खेला गया जिस में इसकिल जंक्शन ने 18 अंकों की बढ़त पाकर मैच अपने पाले में कर लिया । तीसरा मैच रूद्रपुर बाक॔स बनाम कांटे की बीच खेला गया जिस में 11 अंकों की बढ़त से मैच जीत लिया । चौथा मैच वेस्टन सेन्टल रेलवे जबलपुर और आर जे आई टी ग्वालियर के बीच हुआ, जिस में सेन्टृल रेलवे की विजय हुई। पांचवा मैच ईसकिल जंक्शन बनाम अल्मोडा हुआ जिस में इसकिल जंक्शन विजयी हुई,दूसरे दिन की मैचों के बाद वेस्टन सेन्टल रेलवे जबलपुर, दिल्ली की कांटे,एयर वाईयर, ईसकिल जंक्शन की टीमें सेमीफाइनल में पहुंच गयी हैं। कल टूर्नामेंट के सेमीफाइनल और फाइनल मुकाबले होने हैं।

इन मैचों के दौरान बास्केटबॉल के कोच बाबा सिंह, मनोज पंत, ललित जोशी, सी एम पाठक, पूरन जोशी ,मात्र शक्ति ऋचा पंत, गीता पाठक, सुनीता जोशी,विनीता जोशी, शोभना ,अनिका आदि सहित भारी संख्या में खिलाड़ी एवम दश॔क मौजूद थे । कमंटेटर नितिन सत्यवली ,शुभम रावत ने अपने अनूठे अंदाज में लोगों का मनोरंजन किया।

 

Website Design By Mytesta +91 8809666000

Check Also

काशीपुर : “ओरा डिजाइनर बुटीक” का शुभारंभ , कृषि मंत्री गणेश जोशी व महापौर दीपक बाली ने काटा रिबन

🔊 Listen to this @शब्द दूत ब्यूरो (10 फरवरी 2026) काशीपुर। आज काशीपुर में स्टेडियम …

googlesyndication.com/ I).push({ google_ad_client: "pub-