Breaking News

उत्तराखंड: अब तक पांच सीटों पर 26 प्रत्याशियों ने भरा पर्चा, आज नामांकन का आखिरी दिन

@शब्द दूत ब्यूरो (27 मार्च, 2024)

लोकसभा चुनाव में उत्तराखंड की पांच सीटों पर अब तक 26 उम्मीदवार पर्चा भर चुके हैं। बुधवार को नामांकन का अंतिम दिन है। भाजपा, कांग्रेस समेत अन्य दलों और निर्दलीय प्रत्याशी भी अंतिम दिन नामांकन करेंगे।

निर्वाचन आयोग के अनुसार, गढ़वाल सीट से आठ, टिहरी से छह, हरिद्वार से छह, अल्मोड़ा से तीन और नैनीताल सीट से तीन उम्मीदवार नामांकन कर चुके हैं। आज गढ़वाल सीट से कांग्रेस प्रत्याशी गणेश गोदियाल, नैनीताल से भाजपा प्रत्याशी अजय भट्ट, अल्मोड़ा से कांग्रेस प्रत्याशी प्रदीप टम्टा और हरिद्वार सीट से कांग्रेस प्रत्याशी वीरेंद्र रावत नामांकन करेंगे।

Website Design By Mytesta +91 8809666000

Check Also

काशीपुर : “ओरा डिजाइनर बुटीक” का शुभारंभ , कृषि मंत्री गणेश जोशी व महापौर दीपक बाली ने काटा रिबन

🔊 Listen to this @शब्द दूत ब्यूरो (10 फरवरी 2026) काशीपुर। आज काशीपुर में स्टेडियम …

googlesyndication.com/ I).push({ google_ad_client: "pub-