Breaking News

काशीपुर: सड़क पर खडी कार की हेडलाइट कौन खा गया?आप भी हंसे बिना नहीं रह पायेंगे, देखिए ये दिलचस्प वीडियो

@शब्द दूत ब्यूरो (26 मार्च 2024)

काशीपुर। कुत्तों की एक हरकत से कार स्वामी बुरी तरह हैरान और परेशान हो गये। आनन-फानन में पुलिस को तहरीर देने की तैयारी भी कर ली लेकिन जब माजरा समझ में आया तो आसपास के लोग भी हैरान रह गए।

दरअसल मौ सिंघान में गाजियाबाद से एक परिवार के लोग बीती रात किसी मित्र के घर अपनी बलेनो कार संख्या यू पी 14सी जेड 6182 से आये थे। कार उन्होंने सिंघान होली के पास खड़ी कर दी। आज सुबह जब उन्होंने कार देखी तो कार के दायीं तरफ हेडलाइट का पूरा हिस्सा गायब निकला। देखकर वह हैरान रह गए। लोगों को शक हुआ कि यह किसी शरारती तत्व का कारनामा है। यहां तक कि पुलिस को तहरीर देने की तैयारी करने लगे। इसी बीच जब वहां लगे सीसीटीवी कैमरे की फुटेज देखी गई तो सब लोग आश्चर्य में पड़ गए। फुटेज में दिख रहा था कि कुछ कुत्ते आराम से कार की हेडलाइट चबा चबाकर क्षतिग्रस्त कर रहे हैं।

बहरहाल सीसीटीवी फुटेज ने कार क्षतिग्रस्त करने वाले शरारती तत्व की पहचान जाहिर कर दी। सीसीटीवी कैमरा न होता तो मामला काफी संदिग्ध हो जाता।

Website Design By Mytesta +91 8809666000

Check Also

आज काशीपुर आ रहे सीएम धामी से कांग्रेस नेता संदीप सहगल की अपील: ‘चैती मेले में रामनगर रोड से होकर आइए, तब दिखेगी जनता की परेशानी’

🔊 Listen to this @शब्द दूत ब्यूरो (30 मार्च 2026) काशीपुर। कांग्रेस के पूर्व महानगर …

googlesyndication.com/ I).push({ google_ad_client: "pub-