Breaking News

केरलः पुलिस थाने में युवक ने मिट्टी का तेल छिड़ककर खुद को लगाई आग, हालत गंभीर

@शब्द दूत ब्यूरो (24 मार्च 2024)

केरल के उत्तरी पलक्कड़ जिले के एक पुलिस थाने में रविवार को उस वक्त एक नाटकीय दृश्य देखने को मिला जब एक व्यक्ति ने खुद पर मिट्टी का तेल छिड़क कर परिसर में खुद को आग लगा ली। पुलिस ने इसकी जानकारी दी। पुलिस ने बताया कि आत्महत्या का प्रयास करने वाले व्यक्ति की पहचान राजेश (30) के तौर पर हुई है।

पुलिस ने बताया कि उसने दोपहर में यहां अलाथुर पुलिस थाने में आत्महत्या करने का प्रयास किया। उन्होंने बताया कि वह 90 फीसदी जल गया और उसे पास के तालुक अस्पताल ले जाया गया, जहां से अब उसे सरकारी मेडिकल कॉलेज भेज दिया गया है।

पुलिस के अनुसार, एक महिला द्वारा दायर उत्पीड़न की शिकायत के आधार पर थाने में बुलाए जाने के कुछ घंटों बाद राजेश ने खुद को आग लगा ली। हालांकि, दोनों पक्षों के साथ चर्चा के बाद मामला सुलझ गया, लेकिन कुछ देर बाद राजेश थाने वापस आया और अपने शरीर पर मिट्टी का तेल छिड़क लिया और खुद को आग लगा ली। पुलिस ने बताया कि उसकी हालत गंभीर है।

Website Design By Mytesta +91 8809666000

Check Also

पुलवामा की शहादत और पाकिस्तान से क्रिकेट मैच: भावनाएं बनाम खेल की मर्यादा, आखिर सही क्या?

🔊 Listen to this @विनोद भगत 14 फरवरी 2019… यह तारीख देश कभी नहीं भूल …

googlesyndication.com/ I).push({ google_ad_client: "pub-