Breaking News

अपनी राशि अनुसार खेलें होली ,12 राशियों का फलकथन: आचार्य धीरज याज्ञिक

@शब्द दूत ब्यूरो (24 मार्च 2024)

चैत्र मास की शुरूआत रंगों के पर्व होली से होती है आचार्य धीरज द्विवेदी “याज्ञिक” जी ने बताया कि 29 मार्च सोमवार को ये शुभ दिन है, रंगों का ज्योतिष से भी खास संबंध है, होली रंगों का त्यौहार है और रंग प्रेम के परिचालक होते हैं। इन प्यार के रंगों को वही व्यक्ति स्वीकार करता है जिन के मन में अनुराग और अपनत्व की भावना होती है। अपनी राशि के अनुसार अपने इष्ट का ध्यान कर अपने मन से सभी बुराईयों का दहन कर भविष्य की पवित्र, सुखद, शाश्वत, पापरहित और प्रेममयी होली के रंग अपने जीवन में लाने का संकल्प करें और सुनहरे भविष्य की उज्वल कामना करें…..

1- मेष राशि :- इस राशि के व्यक्ति ब्रह्ममूहर्त में उठकर होली की पूजा करने के उपरांत मंदिर जाकर शिवालय के दर्शन करें तत्पश्चात होली के रंगों में रंगने के लिए लाल रंग, गुलाल का प्रयोग करें।

2- वृष राशि :- इस राशि के व्यक्ति ब्रह्ममूहर्त में उठकर होली पूजन के उपरांत कन्या पूजन करें तत्पश्चात होली के रंगों में रंगने के लिए सफेद रंग, हरे रंग का प्रयोग करें।

3- मिथुन राशि :- इस राशि के व्यक्ति ब्रह्ममूहर्त में उठकर होली पूजन के उपरांत भगवान गणपति के दर्शन करें तत्पश्चात होली के रंगों में रंगने के लिए हरे रंग, नारंगी रंग का प्रयोग करें।

4- कर्क राशि :- इस राशि के व्यक्ति ब्रह्ममूहर्त में उठकर होली पूजन के उपरांत शिव परिवार का पूजन करें तत्पश्चात होली के रंगों में रंगने के लिए सफेद कपड़े धारण करें और कुमकुम, सफेद रंग, गुलाल से होली खेलें।

5- सिंह राशि :- इस राशि के व्यक्ति ब्रह्ममूहर्त में उठकर होली पूजन के उपरांत भगवान सूर्य नारायण का पूजन करें तत्पश्चात होली के रंगों में रंगने के लिए गुलाल एवं मेहरून रंग का प्रयोग करें।

6- कन्या राशि :- इस राशि के व्यक्ति ब्रह्ममूहर्त में उठकर होली पूजन के उपरांत गणपति बप्पा और धन के देवता कुबेर जी के दर्शन करें तत्पश्चात होली के रंगों में रंगने के लिए टेसू रंग, हरा रंग का प्रयोग करें।

7- तुला राशि :- इस राशि के व्यक्ति ब्रह्ममूहर्त में उठकर होली पूजन के उपरांत मां दुर्गा जी का पूजन करें तत्पश्चात होली के रंगों में रंगने के लिए लाल, सफेद और पीले रंग का प्रयोग करें।

8- वृश्चिक राशि :- इस राशि के व्यक्ति ब्रह्ममूहर्त में उठकर होली पूजन के उपरांत भगवान गणपति और उनकी पत्नियों रिद्धि-सिद्धि का पूजन करें तत्पश्चात होली के रंगों में रंगने के लिए लाल रंग, गुलाबी रंग का प्रयोग करें।

9- धन राशि :- इस राशि के व्यक्ति ब्रह्ममूहर्त में उठकर होली पूजन के उपरांत भगवान दत्तात्रेय (गुरु महाराज) का पूजन करें तत्पश्चात होली के रंगों में रंगने के लिए लाल रंग, पीले रंग का प्रयोग करें।

10- मकर राशि :- इस राशि के व्यक्ति ब्रह्ममूहर्त में उठकर होली पूजन के उपरांत भगवान श्री राम और उनके प्रिय भक्त हनुमान जी के दर्शन करें तत्पश्चात होली के रंगों में रंगने के लिए हल्का गुलाबी, पीला रंग ओर काला रंग प्रयोग में लाएं।

11- कुंभ राशि :- इस राशि के व्यक्ति ब्रह्ममूहर्त में उठकर होली पूजन के उपरांत श्री राम भक्त हनुमान जी का पूजन करें तत्पश्चात होली के रंगों में रंगने के लिए हरे रंग, काला रंग और सिंदूरी रंग का प्रयोग करें।

12- मीन राशि :- इस राशि के व्यक्ति ब्रह्ममूहर्त में उठकर होली पूजन के उपरांत बृहस्पति देव का पूजन करें तत्पश्चात होली के रंगों में रंगने के लिए लाल रंग पीले रंग का प्रयोग करें….!!
।। सबका मंगल हो ।।
आचार्य धीरज द्विवेदी “याज्ञिक”
(ज्योतिष, वास्तु शास्त्र एवं वैदिक अनुष्ठानों के विशेषज्ञ
संपर्क सूत्र-09956629515)

Website Design By Mytesta +91 8809666000

Check Also

श्री कायस्थ सभा काशीपुर में होली मिलन समारोह की धूम, फूलों की होली और सांस्कृतिक कार्यक्रमों ने बांधा समां

🔊 Listen to this @शब्द दूत ब्यूरो (09 मार्च 2026) काशीपुर। श्री कायस्थ सभा  द्वारा …

googlesyndication.com/ I).push({ google_ad_client: "pub-