Breaking News

बड़ी खबर: हरिद्वार से हरीश रावत, नैनीताल से डॉ महेंद्र पाल होंगे कांग्रेस प्रत्याशी, औपचारिक घोषणा का इंतजार

@शब्द दूत ब्यूरो (22 मार्च 2024)

नयी दिल्ली। उत्तराखंड में नैनीताल ऊधमसिंहनगर व हरिद्वार लोकसभा सीट से कांग्रेस के प्रत्याशी तय किये जा चुके हैं। हालांकि पार्टी की ओर से अभी इसकी अधिकृत घोषणा नहीं हुई है।

अभी जो जानकारी आ रही है उसके अनुसार लोकसभा चुनाव में हरिद्वार लोकसभा सीट से हरीश रावत और नैनीताल से महेंद्र पाल उम्मीदवार हो सकते हैं। आज कांग्रेस हाईकमान उत्तराखंड की इन दोनों सीटों पर प्रत्याशियों की विधिवत घोषणा कर सकती है। बताया जा रहा है कि पिछले कई दिनों से चल रहे मंथन और माथापच्ची के बाद दोनों नामों पर सहमति बन चुकी है।

Website Design By Mytesta +91 8809666000

Check Also

आज काशीपुर आ रहे सीएम धामी से कांग्रेस नेता संदीप सहगल की अपील: ‘चैती मेले में रामनगर रोड से होकर आइए, तब दिखेगी जनता की परेशानी’

🔊 Listen to this @शब्द दूत ब्यूरो (30 मार्च 2026) काशीपुर। कांग्रेस के पूर्व महानगर …

googlesyndication.com/ I).push({ google_ad_client: "pub-