Breaking News

दुष्कर्म में असफल होने पर पड़ोसी ने किया ये घिनौना काम, महिला की आपत्तिजनक फोटो पति को… पैसी भी किए चोरी

@शब्द दूत ब्यूरो (19 मार्च, 2024)

रुद्रपुर। ट्रांजिट कैंप निवासी महिला की पड़ोसी युवक ने जबरन आपत्तिजनक फोटो खींची। आरोप है कि इस दौरान आरोपित घर से 30 हजार की नकदी भी जबरन ले गया और दुष्कर्म करने की भी कोशिश की। जब असफल हुआ तो उसकी फोटो उसके पति को दिखा दी।

पीड़िता ने पुलिस से आरोपित पर कार्रवाई की मांग की है। पुलिस ने जांच शुरू कर दी है। ट्रांजिट कैंप निवासी महिला ने बताया कि वह किराये के मकान में रहती है। उसी मकान में एक युवक भी किराये पर रहता है। वह काफी समय से उस पर बुरी नजर रखे हुए है।

कुछ दिन पहले वह जबरन उसके कमरे में घुस आया और डरा धमकाकर उसकी आपत्तिजनक फोटो खींच ली। साथ ही कमरे से 30 हजार की नकदी भी ले गया। विरोध करने पर पति को जान से मारने की धमकी देने लगा।

आरोप है कि आरोपित पहले भी कई बार दुष्कर्म की कोशिश कर चुका है। रविवार को आरोपित ने उसके पति को उसकी आपत्तिजनक फोटो दिखाते हुए उसके संबंध में गलत बातें कहीं। पुलिस तहरीर के आधार पर जांच में जुट गई है।

Website Design By Mytesta +91 8809666000

Check Also

काशीपुर की बेटी शिखा बिस्ला की एकल कला प्रदर्शनी ‘ज़िक्र’ ने अंतर्राष्ट्रीय कला मंच पर रच दिया इतिहास

🔊 Listen to this @शब्द दूत ब्यूरो (10 फरवरी 2026) नई दिल्ली |काशीपुर की बेटी …

googlesyndication.com/ I).push({ google_ad_client: "pub-