Breaking News

काशीपुर: स्टेट बैंक शाखा में फौजी का बैग काटकर 50 हजार रुपए उड़ाए, वीडियो फुटेज में संदिग्ध दिख रही दो महिलाओं पर जताया संदेह, देखिए वीडियो

@शब्द दूत ब्यूरो (15 मार्च 2024)

काशीपुर। भारतीय स्टेट बैंक की रामनगर रोड स्थित मुख्य शाखा मे एक  फौजी के बैग से 50 हजार रुपए उड़ा लिये।  घटना के वीडियो फुटेज में दो महिलाओं को संदिग्ध गतिविधियां करते देखा गया है। पीड़ित को इन्ही महिलाओं पर संदेह है।

जानकारी के अनुसार  फौजी महेश सिंह निवासी चामुंडा बिहार ने कल दोपहर स्टेट बैंक की शाखा में किसी काम के लिए 1.45 हजार रुपए निकाले। कैशियर ने उन्हें रूपए दिए जिसे उन्होंने अपने बैंग में रख लिया।  जब वह घर पहुंचे तो बैग कटा हुआ था और उसमें से 50 हजार रुपए गायब थे। जब उन्होंने वीडियो फुटेज देखा तो उसमें दो महिलाओं की संदिग्ध गतिविधियों के आधार पर उन्हें संदेह है कि इन्हीं महिलाओं ने उनका बैग काटकर रूपए निकाले हैं। इस बीच पीड़ित ने जब बैंक प्रबंधक से बात की तो उन्हें संतोषजनक जवाब नहीं मिला। पीड़ित ने घटना को लेकर तहरीर पुलिस को सौंप दी है।

Website Design By Mytesta +91 8809666000

Check Also

आज काशीपुर आ रहे सीएम धामी से कांग्रेस नेता संदीप सहगल की अपील: ‘चैती मेले में रामनगर रोड से होकर आइए, तब दिखेगी जनता की परेशानी’

🔊 Listen to this @शब्द दूत ब्यूरो (30 मार्च 2026) काशीपुर। कांग्रेस के पूर्व महानगर …

googlesyndication.com/ I).push({ google_ad_client: "pub-