Breaking News

लखनऊ का फेरा लगाकर स्टेशन पर खड़ी हो गई वंदे भारत, जानें कब से चलेगी रोजाना

@शब्द दूत ब्यूरो (14 मार्च, 2024)

अपना पहला सफर पूरा कर लखनऊ से लौटी भारत एक्सप्रेस दून रेलवे स्टेशन पर आकर खड़ी हो गई है। लखनऊ जाने वाले लोगों को ट्रेन में सफर करना है, लेकिन ना तो रेलवे स्टेशन पर ट्रेन का टिकट बुक हो रहा और ना ही एप से यात्री टिकट बुक कर पा रहे हैं। अभी रेलवे ने भी ट्रेन के नियमित संचालन की तिथि जारी नहीं की है।

प्रधानमंत्री ने देहरादून और लखनऊ के बीच वंदे भारत ट्रेन की शुरुआत वर्चुअली हरी झंडी दिखाकर की थी। ट्रेन आठ घंटे का सफर तय करके शाम को छह बजे के करीब लखनऊ पहुंची और रात में ही देहरादून लौट आई, लेकिन बुधवार को ट्रेन का संचालन नहीं किया गया। बताया जाता है कि ट्रेन के नियमित संचालन के संबंध में अभी कोई अधिकारिक आदेश नहीं आए है। जिस कारण तब तक ट्रेन का संचालन नहीं किया जा सकेगा। लिहाजा ट्रेन देहरादून रेलवे स्टेशन पर खड़ी रही।

अभी तक रेलवे ने वंदे भारत ट्रेन के देहरादून-लखनऊ रूट के लिए किराये का निर्धारण नहीं किया गया और ना ही इस किराये और समय सारिणी को एप पर अपडेट किया गया है। इस कारण एप पर ट्रेन नहीं दिख रही। लोग यदि एप पर जाकर लखनऊ जाने के लिए ट्रेन सर्च करते हैं तो एप पर वंदे भारत ट्रेन नहीं दिखाई देती है। इससे लोग असमंजस में हैं। कई लोग तो ट्रेन के टिकट और समय के संबंध में पूछताछ करने के लिए देहरादून रेलवे स्टेशन के चक्कर लगाते देखे गए।

Website Design By Mytesta +91 8809666000

Check Also

आज काशीपुर आ रहे सीएम धामी से कांग्रेस नेता संदीप सहगल की अपील: ‘चैती मेले में रामनगर रोड से होकर आइए, तब दिखेगी जनता की परेशानी’

🔊 Listen to this @शब्द दूत ब्यूरो (30 मार्च 2026) काशीपुर। कांग्रेस के पूर्व महानगर …

googlesyndication.com/ I).push({ google_ad_client: "pub-