Breaking News

रामबन और बनिहाल में कई स्थानों पर भूस्खलन, लोगों को यात्रा करने से बचने की मिली सलाह

@शब्द दूत ब्यूरो (14 मार्च, 2024)

श्रीनगर। बारामुला जिले के पर्यटन स्थल गुलमर्ग समेत कश्मीर के कई उच्च पर्वतीय क्षेत्रों में बुधवार को भी हिमपात और वर्षा हुई। श्रीनगर समेत घाटी के निचले इलाकों में वर्षा तो नहीं हुई, लेकिन घने बादल छाए हुए हैं। जम्मू में भी पूरे दिन बादल छाए रहे और शाम को बूंदाबांदी शुरू हो गई थी।

कुछ जगहों पर तेज बारिश भी हुई है। कठुआ जिले के बनी में वर्षा के साथ ओले भी गिरे। मौसम विभाग ने वीरवार को भी प्रदेश के अधिकांश स्थानों पर बारिश की संभावना जताई है। तापमान में गिरावट आई है। पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव बीते दो दिनों से जम्मू कश्मीर में है। इसके चलते गुलमर्ग समेत घाटी के ऊपरी इलाकों में बारिश के साथ बर्फबारी बीते दो दिनों से जारी है।

श्रीनगर में मंगलवार को वर्षा हुई थी, लेकिन बुधवार को यह सिलसिला बंद हो गया। उधर, ऊपरी इलाकों में रुक-रुककर बर्फबारी व बारिश जारी है। जम्मू-श्रीनगर राष्ट्रीय राजमार्ग (Jammu-Srinagar National Highway) पर यातायात निर्बाध रूप से जारी है। श्रीनगर में न्यूनतम तापमान 5.4 डिग्री सेल्सियस, काजीगुंड में 3.4, पहलगाम में -0.5, कुपवाड़ा में 4.5 और गुलमर्ग में न्यूनतम तापमान -1.2 डिग्री दर्ज किया गया।

थन्ना मंडी तहसील के शाहदरा क्षेत्र में बुधवार को दोपहर बाद आसमानी बिजली गिरने से एक ही परिवार के तीन सदस्य गंभीर रूप से झुलस गए, जिसमें तीन वर्ष की बच्ची भी शामिल है। शाहदरा शरीफ क्षेत्र में बुधवार देर शाम को एकाएक मौसम ने करवट ली और उसी समय बादल गरजने लगे।

Website Design By Mytesta +91 8809666000

Check Also

‘जम्मू-कश्मीर मुश्किल समय में है, मैं बेजुबानों की आवाज बनने आई हूं’, राजौरी में बोलीं महबूबा मुफ्ती

🔊 Listen to this @शब्द दूत ब्यूरो (25 अप्रैल, 2024) पीपुल्स डेमोक्रेटिक पार्टी की प्रमुख …

googlesyndication.com/ I).push({ google_ad_client: "pub-