@शब्द दूत ब्यूरो (10 मार्च 2024)
जम्मू। पीएमओ में राज्यमंत्री डा. जितेंद्र सिंह (Jitendra Singh) ने देश में वर्क कल्चर में बदलाव करने और लोकतंत्र की अवधारणा को बदलने तथा देश के समग्र विकास के लिए प्रधानमंत्री मोदी (PM Modi) की सराहना की। जितेंद्र सिंह शनिवार को डोडा जिले में कृषि स्टार्टअप प्रदर्शनी का उद्घाटन करने के बाद जनसभा को संबोधित कर रहे थे।
लोकसभा चुनाव में भाजपा ने तीसरी बार बनाया उम्मीदवार
डोडा उनके संसदीय निर्वाचन क्षेत्र कठुआ- ऊधमपुर में आता है। लोकसभा चुनाव के लिए इस सीट से तीसरी बार भाजपा की तरफ से उम्मीदवार बनाए जाने के बाद जितेंद्र सिंह पहली बार डोडा पहुंचे।
वह पिछला चुनाव करीब 3.5 लाख मतों के अंतर से जीते थे। उन्होंने कहा कि यह खुशी की बात है कि पीएम मोदी ने वर्क कल्चर में बदलाव लाया है। विकास और योजनाओं की पहुंच सुनिश्चित कर लोकतंत्र में धारणा को बदलने में सक्षम हुए हैं।
उन्होंने कहा कि सरकार ने उन आशाओं को फिर से जगाया है, जो धूमिल हो गई थीं और उन युवाओं में आकांक्षाएं फिर से जगाई हैं। जिन्होंने मौजूदा कामकाजी माहौल के कारण सबकुछ अपने भाग्य पर छोड़ दिया था।
जितेंद्र सिंह ने कहा कि सभी कार्य आम जनता की हृदय से सेवा करने और जाति, पंथ, धर्म की राजनीति से ऊपर उठकर उन्हें लाभ पहुंचाने की भावना से किए गए हैं। प्रधानमंत्री ने राजनीति में एक नयी कार्य संस्कृति बनाने की कोशिश की है, जिसका पालन करने के लिए हमारे उत्तराधिकारी बाध्य होंगे।
Shabddoot – शब्द दूत Online News Portal