Breaking News

लोकसभा चुनावों को लेकर कांग्रेस ने खोले अपने पत्ते, इन 5 गारंटियों को लेकर जनता के बीच जाएगी पार्टी

@शब्द दूत ब्यूरो (10 मार्च 2024)

देहरादून। लोकसभा चुनाव में कांग्रेस नेतृत्व की पांच गारंटी लेकर प्रदेश में पार्टी जनता के बीच जाएगी। भर्ती परीक्षाओं में पेपर लीक को रोकने के लिए कांग्रेस की ओर से कड़ा कानून बनाने के वायदे को युवाओं के लिए बड़ा कदम बताते हुए प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष करन माहरा ने कहा कि इससे देवभूमि के युवाओं को भी न्याय मिल सकेगा।

प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय राजीव भवन में शनिवार को पत्रकारों से बातचीत में करन माहरा ने कहा कि पार्टी के केंद्रीय नेतृत्व ने लोकसभा चुनाव में जनता से पांच गारंटी के रूप में वायदे किए हैं। युवाओं के भविष्य, बेरोजगारी दूर करने की दृष्टि से ये पांचों गारंटी अभूतपूर्व हैं।

चुनाव के बाद केंद्र में कांग्रेस की सरकार बनने पर देश में सरकारी विभागों में रिक्त 30 लाख पदों पर तत्काल भर्तियां खोलकर युवाओं को रोजगार की गारंटी दी जाएगी। इसके अतिरिक्त सार्वजनिक क्षेत्र, रेलवे, अर्द्ध सैनिक बलों, आंगनबाड़ी व आशा कार्यकर्ताओं के रूप में भी नए पदों का सृजन कर रोजगार के अवसर उपलब्ध कराए जाएंगे।

प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष ने आरोप लगाया कि भाजपा की केंद्र व राज्य की सरकारों के संरक्षण में लगातार भर्ती घोटाले हुए हैं। उत्तराखंड में भी कई भर्तियों में गड़बड़ी हुई है। कांग्रेस इन सभी प्रकरणों की न्यायिक जांच की मांग करती रही है, लेकिन आज तक ऐसी जांच नहीं कराई गई। इससे देवभूमि उत्तराखंड की छवि धूमिल हुई है।

कांग्रेस ने भर्तियों में पारदर्शिता और पेपर लीक को रोकने के लिए नया विश्वसनीय कानून बनाकर भर्ती परीक्षा कराने की गारंटी दी है। असंगठित क्षेत्रों में कार्यरत कर्मचारियों को सुरक्षा की गारंटी का वायदा किया गया है। इसके अंतर्गत उन्हें स्वास्थ्य बीमा व सेवानिवृत्ति के बाद सामाजिक सुरक्षा प्रदान की जाएगी।

उन्होंने कहा कि असंगठित क्षेत्रों में बड़ी संख्या में कार्यरत कर्मचारियों के प्रति केंद्र सरकार का रवैया उपेक्षापूर्ण है। कांग्रेस ऐसे सभी कर्मचारियों के साथ खड़ी हुई है।

करन माहरा ने कहा कि युवाओं के रोजगार की गारंटी के लिए 5000 करोड़ रुपये का कारपस फंड बनाया जाएगा। इस फंड से डिग्री व डिप्लोमाधारी युवाओं को रोजगार की गारंटी दी जाएगी। साथ में जिला स्तर पर युवाओं को स्टार्टअप के लिए वित्तीय सहायता देकर उन्हें उद्यमी बनाया जाएगा।

उन्होंने कहा कि केंद्र की मोदी सरकार ने 10 वर्षों में देश को भावनात्मक मुद्दों में उलझाकर युवाओं के भविष्य को खराब किया है। युवाओं को भाजपा सरकार को हटाने के लिए एकजुट होना होगा। एक प्रश्न के जवाब में उन्होंने कहा कि मनीष खंडूड़ी को कांग्रेस ने पूरा मान-सम्मान दिया। उन्हें लोकसभा चुनाव का टिकट भी दिया। उनके पिता व बहिन भाजपा में हैं, इसलिए संभवत: उन्होंने कांग्रेस को छोड़ा है।

Website Design By Mytesta +91 8809666000

Check Also

आज काशीपुर आ रहे सीएम धामी से कांग्रेस नेता संदीप सहगल की अपील: ‘चैती मेले में रामनगर रोड से होकर आइए, तब दिखेगी जनता की परेशानी’

🔊 Listen to this @शब्द दूत ब्यूरो (30 मार्च 2026) काशीपुर। कांग्रेस के पूर्व महानगर …

googlesyndication.com/ I).push({ google_ad_client: "pub-