Breaking News

आजमगढ़ पहुंचे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, मंदूरी एयरपोर्ट का करेंगे लोकार्पण

@शब्द दूत ब्यूरो (10 मार्च 2024)

आजमगढ़: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज आज़मगढ़ पहुंच गए हैं। यहां पीएम मोदी 42,000 करोड़ रुपये से ज्यादा की कई विकास योजनाओं का उद्घाटन, लोकार्पण और शिलान्यास करेंगे। आज़मगढ़ दौरे के दौरान प्रधानमंत्री देशभर में 9,800 करोड़ रुपये से अधिक की 15 एयरपोर्ट प्रोजेक्ट्स का वर्चुअल माध्यम से उद्घाटन और शिलान्यास करेंगे। पीएम मोदी जिले के मंदूरी जाएंगे जहां वह विभिन्न परियोजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास करेंगे तथा एक जनसभा को भी संबोधित करेंगे।

इस दौरान पीएम मोदी पुणे, कोल्हापुर, ग्वालियर, जबलपुर, दिल्ली, लखनऊ, अलीगढ़, आज़मगढ़, चित्रकूट, मोरादाबाद, श्रावस्ती और आदमपुर एयरपोर्ट के 12 नए टर्मिनल भवनों का उद्घाटन करेंगे। इसके अलावा प्रधानमंत्री मोदी कडप्पा, हुबली और बेलगावी हवाई अड्डों के तीन नए टर्मिनल भवनों की आधारशिला रखेंगे। 

Website Design By Mytesta +91 8809666000

Check Also

रामभक्ति का महाप्रसाद: अयोध्या की सीता रसोई में प्रतिदिन 40 हजार, पर्वों पर 60 हजार से अधिक श्रद्धालु कर रहे प्रसाद ग्रहण, शब्द दूत की खास वीडियो रिपोर्ट देखिए

🔊 Listen to this @शब्द दूत ब्यूरो (15 दिसंबर 2025) अयोध्या। अयोध्या स्थित रामलला का …

googlesyndication.com/ I).push({ google_ad_client: "pub-