Breaking News

सोलन के लिए मेयर ऊषा शर्मा ने जारी किया 208 करोड़ का बजट, जानिए क्या है शहरवासियों के लिए खास?

@शब्द दूत ब्यूरो (08 मार्च 2024)

सोलन। सोलन महापौर ऊषा शर्मा ने गुरुवार को निगम का तीसरा बजट पेश किया। यह  बजट करीब 208 करोड़ का रहा। इस बजट में ऊषा शर्मा ने शहरवासियों के लिए कई बड़े एलान किए हैं।

बजट में कोई अतिरिक्त बोझ लोगों पर नहीं लगाया है। महापौर ऊषा शर्मा ने वीरवार को निगम का तीसरा बजट पेश किया। यह 20,835.23 लाख रुपये का बजट है। हालांकि इस बार बजट 7,93.43 लाख रुपये के घाटे का है।

1. वित्त वर्ष 2022-23 में जो संपति कर उप नियम बनाए गए थे, उनके क्रियान्वयन के लिए नगर निगम संपति कर सर्वेक्षण का कार्य चल रहा है, इसी माह पूरा हो जाएगा। इससे नगर निगम को 4 अगस्त 2022 से 2024 – 25 तक 21 करोड़ रुपए की आय होगी।

2. नगर निगम कार्यालय के प्रांगण में पार्किंग के विस्तारीकरण की घोषणा करते हुए कहा कि इसके निर्माण पर 2.15 करोड़ रुपए खर्च होंगे। सरकार से पार्किंग के निर्माण के लिए पूर्व प्राकलन के अनुसार 1.36 करोड़ रुपए की राशि प्राप्त हुई है। प्राकलन में बढ़ोत्तरी के अनुसार बकाया राशि की सरकार से मांग की जाएगी।

3. रेलवे रोड़ पर निर्माणधीन पार्किंग के निर्माण के लिए सरकार से बजट की मांग की गई है, लेकिन अभी मिला नहीं है। इसके निर्माण की कुल लागत 4.95 करोड़ रुपए है, जिसमें से अभी तक बीएसएनएल को 3.45 करोड़ रुपए का भुगतान किया जा चुका है।

4. नगर निगम सोलन के सभी वार्डों में 542 एलईडी लाइटों का टेंडर किया गया था। इसमें से 242 लाइटों का टेंडर वार्ड नंबर 17 में हुआ है, जिसका कार्य प्रगति पर है। इसके अतिरिक्त 300 लाइटों का टेंडर कर दिया गया है, जिसकी अनुमानित लागत 6.88 करोड़ रुपए है। जवाहर पार्क में फ्लड लाइट भी लगाई गई है।

5.नगर निगम के अंतर्गत मंडियात की भूमि पर बनी वैंडर मार्किट भवन की जमीन निगम के नाम हो चुकी है। मार्किट की 55 दुकानों को वेंडर्ज के लिए आबंटित किया जा चुका है। जल्द ही वैनडर्ज को कब्जा दे दिया जाएगा।

6. वार्ड नंबर 6 व वार्ड नंबर एक में आई लव सोलन सेल्फी प्वाइंट के लिए प्राकलन तैयार किया गया है, जिसकी अनुमानित लागत चार लाख है। अंदर की दीवारों पर चित्रकारी के लिए भी एक टेंडर किया गया है, जिसकी लागत एक लाख रुपये है।

7.नगर निगम सोलन द्वारा होर्डिंग के लिए शहर में 32 स्थानों को चिंहित किया गया है। वहीं एलईडी विज्ञापन हेतु छह स्थानों को चिन्हित किया गया है। इससे निगम को चालू वित्त वर्ष में 48 लाख की आय हो चुकी है।

8. सोलन शहर को आकर्षक व सुंदर बनाने के लिए योजनाबद्ध कार्य किया जाएगा। इसमें शहर की सीमा, मुख्य स्थलों से संबंधित व वार्ड सीमा के मार्गदर्शन हेतू बोर्ड लगाए जाएंगे। शहर के सभी वार्डों में नागरिक सुविधाओं के रख रखाव एवं निर्माण कार्य हेतू 3.40 करोड़ रुपये की राशि के व्यय का प्रविधान किया गया है।

शहर के सौंदर्यकरण पर 55 लाख रुपए व्यय करने का प्रविधान :

1. शहर की सुंदरता को बढ़ाने के लिए रेलवे, सेना, बैंकर्ज, एनजीओ, उद्योग विभाग, होटल एसोसियेशन आदि का सहयोग लिया जाएगा।

2. माल रोड़ की सुंदरता को बढ़ाया जाएगा।

3. निगम क्षेत्र में प्रवेश द्वार बनाए जाएंगे।

4. शहर के उपयुक्त स्थानों पर वृक्ष लगाए जाएंगे।

5. शहर की छतों को एक ही रंग की बनाना सुनिश्चित किया जाएगा।

खेल सुविधा पर खर्च होगा एक करोड़ रुपए

1. ठोडो मैदान का सुधार किया जाएगा।

2. हाकी ग्राउंड के निर्माण के लिए जगह का चयन किया जाएगा।

3. बहु-प्रयोजन खेल परिसर सब्जी मंडी के नजदीक बनाने का प्रस्ताव प्रदेश सरकार को भेजा जाएगा।

Website Design By Mytesta +91 8809666000

Check Also

आज काशीपुर आ रहे सीएम धामी से कांग्रेस नेता संदीप सहगल की अपील: ‘चैती मेले में रामनगर रोड से होकर आइए, तब दिखेगी जनता की परेशानी’

🔊 Listen to this @शब्द दूत ब्यूरो (30 मार्च 2026) काशीपुर। कांग्रेस के पूर्व महानगर …

googlesyndication.com/ I).push({ google_ad_client: "pub-