Breaking News

लोकसभा चुनाव से पहले कांग्रेस को झटका, मनीष खंडूड़ी ने दिया पार्टी से इस्तीफा

@शब्द दूत ब्यूरो (08 मार्च 2024)

देहरादून। लोकसभा चुनावों से पहले उत्तराखंड कांग्रेस को बड़ा झटका लगा है। कांग्रेस के वरिष्ठ नेता व वर्ष 2019 में गढ़वाल संसदीय सीट से पार्टी प्रत्याशी रहे मनीष खंडूड़ी ने पार्टी से त्यागपत्र दे दिया है। मनीष पूर्व मुख्यमंत्री व वरिष्ठ भाजपा नेता मेजर जनरल (सेनि) भुवन चंद्र खंडूड़ी के पुत्र हैं।

इंटरनेट मीडिया पर पोस्ट में मनीष खंडूड़ी ने कहा कि वह स्वेच्छा से त्यागपत्र दे रहे हैं। उन्होंने लिखा कि मैं भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस पार्टी की प्राथमिक सदस्यता से तत्काल प्रभाव से त्यागपत्र दे रहा हूं।

कांग्रेस को लगा बड़ा झटका

लोकसभा चुनाव से पहले मनीष के इस कदम को पार्टी के लिए बड़े झटके के रूप में देखा जा रहा है। गौरतलब है कि कांग्रेस पार्टी उत्तराखंड की पांच लोकसभा सीटों के लिए प्रत्याशियों के नाम पर मंथन कर रही है। लंबे समय से कांग्रेस के प्रत्याशियों की लिस्ट का इंतजार था, लेकिन इससे पहले ही पार्टी के एक कद्दावर नेता ने अपना इस्तीफा थमा दिया है।

Website Design By Mytesta +91 8809666000

Check Also

आज काशीपुर आ रहे सीएम धामी से कांग्रेस नेता संदीप सहगल की अपील: ‘चैती मेले में रामनगर रोड से होकर आइए, तब दिखेगी जनता की परेशानी’

🔊 Listen to this @शब्द दूत ब्यूरो (30 मार्च 2026) काशीपुर। कांग्रेस के पूर्व महानगर …

googlesyndication.com/ I).push({ google_ad_client: "pub-