Breaking News

काशीपुर: इलेक्टोरल बांड्स के दानदाताओं की सूची न देने के विरोध में युवा कांग्रेस ने एसबीआई शाखा के सामने धरना प्रदर्शन किया

@शब्द दूत ब्यूरो (06 मार्च 2024)

काशीपुर। एसबीआई द्वारा इलेक्टोरल बांड्स के दानदाताओं की सूची उपलब्ध न कराये जाने को लेकर आज यहां युवा कांग्रेस ने रामनगर रोड स्थित एस बी आई बैंक के सामने धरना प्रदर्शन किया।

आपको बता दें सुप्रीम कोर्ट के आदेश के बावजूद एसबीआई बैंक के द्वारा इलेक्टोरल बॉन्ड्स दानदाताओं के नाम की लिस्ट उपलब्ध नहीं कराई है और सुप्रीम कोर्ट से 30 जून का समय मांगा है। कांग्रेस का आरोप है कि इससे यह साफ जाहिर होता है कि बीजेपी और एसबीआई मिलकर उन करप्ट लोगों की लिस्ट चुनाव से पहले नहीं आने देना चाहती जिससे की चुनाव में भाजपा को कोई नुकसान हो।

आज बड़ी संख्या में युवा कांग्रेसी यहां इकट्ठे हुए और सुबह 11:30 बजे रामनगर रोड पर चामुंडा कांप्लेक्स में स्थित एसबीआई बैंक के सामने  महानगर अध्यक्ष युवा कॉंग्रेस राहुल रमनदीप काम्बोज के नेतृत्व में धरना प्रदर्शन किया।

धरना प्रदर्शन में महानगर अध्यक्ष मुशर्रफ हुसैन, विमल गुड़िया,एन एस यू आई जिलाध्यक्ष लवदीप सिंह,हरीश कुमार सिंह एडवोकेट,संदीप सहगल, जमील अहमद,जय सिंह गौतम,महासचिव अनित मार्कण्डेय,पार्षद शाह आलम,तुषार गुप्ता, अनीस अंसारी, सी बी दोबाल, अदिब अंसारी, हनीफ गुड्डू, रामचंद्र तिवारी, नजमी अंसारी, डॉक्टर अशफ़ाक, संजीव तिवारी, साजिद हुसैन आदि शामिल रहे।

Website Design By Mytesta +91 8809666000

Check Also

आज काशीपुर आ रहे सीएम धामी से कांग्रेस नेता संदीप सहगल की अपील: ‘चैती मेले में रामनगर रोड से होकर आइए, तब दिखेगी जनता की परेशानी’

🔊 Listen to this @शब्द दूत ब्यूरो (30 मार्च 2026) काशीपुर। कांग्रेस के पूर्व महानगर …

googlesyndication.com/ I).push({ google_ad_client: "pub-