Breaking News

ऊधमसिंहनगर:कांवड़ मेले के दौरान 5 से 8 मार्च तक मीट मांस की दुकानें रहेंगी बंद, पुलिस प्रशासन ने बताई क्या रहेगी व्यवस्थाएं ?

मंजूनाथ टी सी,एस एस पी, ऊधमसिंहनगर

@शब्द दूत ब्यूरो (04 मार्च 2024)

ऊधमसिंहनगर। महाशिवरात्रि पर्व पर हरिद्वार से जल लेकर आने वाले कांवड़ियों को ऊधमसिंहनगर पुलिस प्रशासन ने तमाम जरूरी व्यवस्था की है। पुलिस व जिला प्रशासन ने इसके लिए बड़े पैमाने पर तैयारी की है  ताकि  कांवडियों / श्रद्धालुओं के आवागमन के मार्गो पर किसी भी प्रकार के अवरोध उत्पन्न नहीं होने पाए।

जिले के पुलिस प्रमुख वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक मंजूनाथ टी सी ने कहा कि कांवड यात्रा के मुख्य मार्गों एवं 01 किमी0 की दूरी पर इर्द-गिर्द स्थित अण्डा, मीट-मांस एवं मछली की सभी दुकाने  5 मार्च से 8 मार्च तक बन्द रहेंगी। कावड यात्रा के दौरान किसी भी प्रकार का विवाद उत्पन्न नही होना चाहिए। वहीं जिले में शान्ति व्यवस्था बनाये रखने के लिए सभी थाना प्रभारियों को सतर्क रहने तथा कावड यात्रा मार्गों पर निरन्तर मोबाईल पर उपलब्ध रहने के निर्देश दिए गए हैं।

अन्य प्रबंधों में कांवड़ यात्रा मार्गो पर कावडियों / श्रद्धालुओं को जाम जैसी स्थिति से असुविधा उत्पन्न न होने पाए। कावड़ियों के विश्राम स्थल पर बिजली / पानी आदि की व्यवस्था समय से सुनिश्चित करायेंगें। इसको लेकर किसी भी प्रकार का विवाद उत्पन्न न होने पाये। कावडियों पर किसी भी प्रकार की विवादित वस्तु फेंके जाने जैसी घटना घटित न होने पाए। इस सम्बन्ध में किसी भी प्रकार की उदासीनता / लापरवाही के लिए स्वयं सेक्टर प्रभारी / सर्किल प्रभारी उत्तरदायी रहेगे।

किसी भी प्रकार के विवाद की स्थिति उत्पन्न होने पर तत्काल मौके पर पहुँचकर निस्तारण करायेगें सम्बन्धित सैक्टर प्रभारी / सर्किल प्रभारी उपरोक्त बिन्दुओं का कड़ाई से अनुपालन कराना सुनिश्चित करेगें। ऐसे व्यक्तियों जो झूठी अफवाहें फैलाकर साम्प्रदायिक सौहार्द बिगाड़ने का प्रयास करते है, को पूर्व में ही चिन्हित कर उनके विरूद्ध आवश्यक कड़ी वैधानिक कार्यवाही सुनिश्चित की जाए।

 

Website Design By Mytesta +91 8809666000

Check Also

काशीपुर : “ओरा डिजाइनर बुटीक” का शुभारंभ , कृषि मंत्री गणेश जोशी व महापौर दीपक बाली ने काटा रिबन

🔊 Listen to this @शब्द दूत ब्यूरो (10 फरवरी 2026) काशीपुर। आज काशीपुर में स्टेडियम …

googlesyndication.com/ I).push({ google_ad_client: "pub-