Breaking News

आशा कार्यकर्ताओं व भोजनमाताओं ने धामी को बताई अपनी समस्याएं, विभिन्न मांगों के संबंध में दी विस्तृत जानकारी

@शब्द दूत ब्यूरो (04 मार्च, 2024)

देहरादूनः उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से रविवार को उनके आवास स्थित कार्यालय में राज्य आशा स्वास्थ्य कार्यकर्ता यूनियन, आंगनबाड़ी कार्यकर्ता/सेविका कर्मचारी यूनियन तथा राज्य भोजन माता कामगार यूनियन के पदाधिकारियों ने मुलाकात की।

मुलाकात के दौरान, यूनियन के पदाधिकारियों ने अपनी विभिन्न मांगों के सम्बन्ध में विस्तार से धामी को जानकारी दी। इस पर मुख्यमंत्री ने उनकी मांगों पर नियमानुसार आवश्यक कार्रवाई करने का आश्वासन दिया।

इस अवसर पर, उत्तराखंड आशा स्वास्थ्य कार्यकत्री यूनियन के प्रान्तीय अध्यक्ष शिव दुबे, महामंत्री लोकेश देवी, कोषाध्यक्ष कलावती चन्दोला, जिलाध्यक्ष सुनीता चौहान, आंगनबाड़ी कार्यकत्री/सेविका कर्मचारी यूनियन से चित्रकला, लक्ष्मी पन्त, रंजना गुलेरिया, मनीषा राणा तथा सुनीता रावत, उत्तराखंड भोजन माता कामगार यूनियन से मोनिका उपस्थित रहीं।

Website Design By Mytesta +91 8809666000

Check Also

आज काशीपुर आ रहे सीएम धामी से कांग्रेस नेता संदीप सहगल की अपील: ‘चैती मेले में रामनगर रोड से होकर आइए, तब दिखेगी जनता की परेशानी’

🔊 Listen to this @शब्द दूत ब्यूरो (30 मार्च 2026) काशीपुर। कांग्रेस के पूर्व महानगर …

googlesyndication.com/ I).push({ google_ad_client: "pub-