@शब्द दूत ब्यूरो (03 मार्च 2024)
काशीपुर। भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ताओं ने नैनीताल लोकसभा क्षेत्र से मौजूदा सांसद अजय भट्ट को पुनः प्रत्याशी घोषित करने पर यहां मुख्य चौराहे पर मिष्ठान वितरण कर खुशी जाहिर करते हुए केंद्रीय नेतृत्व का आभार जताया है।
मौजूदा सांसद अजय भट्ट को बीते रोज भाजपा द्वारा प्रत्याशी घोषित किया गया है। इसी क्रम में आज भाजपा के दोनों नगर मंडलों द्वारा यहां यह कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस दौरान वरिष्ठ भाजपा नेता दीपक बाली ने कहा कि सासंद अजय भट्ट को पुनः नैनीताल लोकसभा क्षेत्र से प्रत्याशी बनाने पर कार्यकर्ताओं में खुशी की लहर है। उन्होंने कहा कि इस बार भी इस लोकसभा क्षेत्र में भाजपा अपना परचम लहराने जा रही है। उन्होंने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी व केंद्रीय नेताओं का आभार प्रकट किया।
इस अवसर पर प्रदेश कार्यसमिति सदस्य खिलेन्द्र चौधरी, भाजपा नगर मंडल अध्यक्ष अभिषेक गोयल, खिलेंद्र चौधरी, पूर्व मेयर श्रीमती ऊषा चौधरी, राजकुमार सेठी, डा.गिरीश चंद्र तिवारी, मोहन बिष्ट, रवि प्रजापति, प्रशान्त पण्डित, भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष इन्तजार हुसैन, मनोज मनराल, रजत सिध्दू,बिट्टू राणा समेत अनेक भाजपा नेता व कार्यकर्ता मौजूद रहे।
Shabddoot – शब्द दूत Online News Portal
