Breaking News

एक आवाज़ जो अब कभी सुनाई नहीं देगी, एक दौर जो अब लौटकर नहीं आएगा!

@शब्द दूत ब्यूरो (02 मार्च, 2024)

उत्तराखंड के प्रमुख न्यूज़ चैनल टीवी 100 के प्रधान संपादक कुलीन गुप्ता का निधन हो गया। हार्ट अटैक के बाद ब्रेन हेमरेज की वजह से वो एक अस्पताल में भर्ती थे। कुलीन गुप्ता के असमय और दुखद निधन से उत्तराखंड के मीडिया जगत में शोक की लहर है।

मिलनसार स्वभाव, विनम्र और आकर्षक व्यक्तित्व वाले कुलीन गुप्ता और उनके चैनल की पहचान हमेशा उत्तराखंड के स्थानीय मुद्दों और लोगों की शिकायतों को उठाने वाले एक क्षेत्रीय चैनल की रही।

कुलीन गुप्ता अपने काम के प्रति कितने समर्पित और लगनशील से इसका अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि चैनल के मालिक होने के बावजूद वो खुद फील्ड में उतरकर रिपोर्टिंग करते और हर छोटी ख़बर पर फील्ड रिपोर्टिंग के लिए हमेशा तत्पर रहते।

अपनी टीम के साथ सुख और दुख में हमेशा साथ खड़े रहने वाले कुलीन गुप्ता की कार्यशैली मीडिया जगत के दूसरे संपादकों से बेहद अलग थी। वे बहुत शालीनता के साथ सबसे बात करते, खुद भी मेहनत करते और मेहनती लोगों को हमेशा तरजीह देते। कुलीन गुप्ता में खुद सीखने की ललक थी और जहां भी मौका मिला उन्होंने उस चीज को सीखा और खुद को साबित किया।

कुलीन गुप्ता सिर्फ एक नाम ही नहीं बल्कि टीवी 100 का ब्रांड थे। टीवी 100 के जरिये उत्तराखंड की जनता की कई समस्याओं को सरकार और सिस्टम तक पहुंचने में कुलीन गुप्ता का बड़ा योगदान रहा है। कुलीन गुप्ता ने कई ऐसे प्रयोग किए जिन्हें आज कई बड़े संस्थान फॉलो कर रहे हैं। अच्छे और सच्चे इंसान के साथ वो एक विजनरी इंसान भी थे।

Website Design By Mytesta +91 8809666000

Check Also

महिला दिवस पर काशीपुर में “अधिवक्ता संवाद” का आयोजन, महिला सशक्तिकरण में न्यायालय और अधिवक्ताओं की भूमिका पर चर्चा

🔊 Listen to this @शब्द दूत ब्यूरो (09 मार्च 2026) काशीपुर। अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के …

googlesyndication.com/ I).push({ google_ad_client: "pub-