Breaking News

पूर्व विधायक चैंपियन की गिरफ्तारी पर HC ने लगाई रोक, 10 दिन में तथ्य उपलब्ध करवाने के निर्देश

@शब्द दूत ब्यूरो (28 फरवरी, 2024)

नैनीतालः उत्तराखंड के हरिद्वार के खानपुर के पूर्व विधायक कुंवर प्रणव सिंह चैंपियन की गिरफ्तारी पर उच्च न्यायालय ने अगली सुनवाई तक रोक लगा दी है। साथ ही प्रदेश सरकार को दस दिन में प्रकरण से जुड़े तथ्य उपलब्ध करवाने के निर्देश दिए हैं।

पूर्व विधायक चैंपियन के प्रार्थना पत्र पर मंगलवार को न्यायमूर्ति राकेश थपलियाल की पीठ में सुनवाई हुई। सरकार की ओर से कहा गया कि चैंपियन का आपराधिक इतिहास रहा है। उनके खिलाफ विभिन्न आरोपों में अभी तक 10 अभियोग पंजीकृत हुए हैं। दूसरी ओर पूर्व विधायक चैंपियन की ओर से कहा गया कि उनके खिलाफ दर्ज नौ प्रकरणों में आरोप तय नहीं हुए हैं। सभी अभियोग निस्तारित हो गए हैं। इसके बाद अदालत ने अगली सुनवाई तक उनकी गिरफ्तारी पर रोक लगाते हुए सरकार को निर्देश दिए कि प्रकरण से जुड़े तथ्य 10 दिन के अंदर अदालत में पेश करें। पूर्व विधायक चैंपियन के खिलाफ उनके सरकारी गनर की ओर से हरिद्वार के डालनवाला थाना में हाल ही में अभियोग पंजीकृत किया गया है।

वहीं पूर्व विधायक चैंपियन पर उनके गनर के साथ दुर्व्यवहार करने, धमकाने और जान से मारने की धमकी देने का आरोप है। इसके बाद पूर्व विधायक चैंपियन ने गिरफ्तारी से बचने और उनके खिलाफ दायर एफआईआर को निरस्त करने के लिए उच्च न्यायालय का दरवाजा खटखटाया है और उनके खिलाफ दर्ज अभियोग को निरस्त करने की मांग की।

Check Also

काशीपुर की बेटी शिखा बिस्ला की एकल कला प्रदर्शनी ‘ज़िक्र’ ने अंतर्राष्ट्रीय कला मंच पर रच दिया इतिहास

🔊 Listen to this @शब्द दूत ब्यूरो (10 फरवरी 2026) नई दिल्ली |काशीपुर की बेटी …

googlesyndication.com/ I).push({ google_ad_client: "pub-