Breaking News

उत्तराखंड:श्रीनगर में गुलदार ने तीन महिलाओं पर किया हमला, उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती

@शब्द दूत ब्यूरो (22 फरवरी, 2024)

उत्तराखंड के गढ़वाल मंडल के श्रीनगर में इन दिनों गुलदार की दहशत बनी हुई है। कीर्तिनगर ब्लॉक के नैथाणा गांव की तीन महिलाओं पर गुलदार ने हमला कर दिया। महिलाएं सुबह गांव के पास ही जंगल मे घास लेने गई थीं। गुलदार ने महिलाओं को नाखून व दांत मारकर बुरी तरह से घायल कर दिया। वहीं, महिलाओं के शोर मचाने पर गुलदार भाग गया।

इसके बाद आस पास के लोगों ने घायल महिलाओं को उपचार के लिए बेस अस्पताल में भर्ती कराया। डाक्टरों के मुताबिक घायल महिलाओं के जख्म गहरे हैं, लेकिन तीनों महिलाएं खतरे से बाहर हैं और उनका इलाज किया जा रहा है।

Check Also

आज काशीपुर आ रहे सीएम धामी से कांग्रेस नेता संदीप सहगल की अपील: ‘चैती मेले में रामनगर रोड से होकर आइए, तब दिखेगी जनता की परेशानी’

🔊 Listen to this @शब्द दूत ब्यूरो (30 मार्च 2026) काशीपुर। कांग्रेस के पूर्व महानगर …

googlesyndication.com/ I).push({ google_ad_client: "pub-