@शब्द दूत ब्यूरो (22 फरवरी, 2024)
उत्तराखंड में आज मौसम बदला रहेगा। डीआरडीओ के रक्षा भू-सूचना विज्ञान अनुसंधान प्रतिष्ठान यानि डीजीआरई के मुताबिक प्रदेश के उत्तरकाशी सहित रूद्रप्रयाग, चमोली, पिथौरागढ़ व बागेश्वर में हिमस्खलन हो सकता है।
मौसम विभाग ने भी आज ऊंचाई वाले इलाकों में हल्की बर्फबारी का आसार जताया है। हालांकि मैदानी इलाकों में मौसम शुष्क रहेगा। लेकिन रात के समय हल्की ठंड सताएगी।
Shabddoot – शब्द दूत Online News Portal

