Breaking News

आवाज के जादूगर अमीन सयानी का निधन,बिनाका गीतमाला से बनाई थी पहचान

@शब्द दूत ब्यूरो (21 फरवरी 2024)

मुंबई। आवाज के जादूगर अमीन सयानी का निधन हो गया है।। उनके बेटे राजिल सयानी ने निधन की पुष्टि करते हुए बताया कि दिल का दौरा पड़ने पर उन्हें एचएन रिलायंस अस्पताल ले जाया गया था। लेकिन उन्हें बचाया नहीं जा सका।

91 वर्षीय अमीन सयानी का निधन आज हुआ। उनका अंतिम संस्कार गुरुवार को किया जाएगा। अमीन सयानी भारत के पॉपुलर एनाउंसर रहे हैं। उनको लोकप्रियता बिनाका गीतमाला से मिली थी। ये प्रोग्राम रेडियो सिलोन पर आया करता था। उनका बहनो और भाइयो कहने का अंदाज काफी पॉपुलर था। उन्होंने रेडियो पर लगभग 54,000 प्रोग्राम प्रोड्यूस और कम्पेयर किए थे। 19000 स्पॉट/जिंगल में भी उनका आवाज सुनाई दी थी।

अमीन सयानी का जन्म 21 दिसंबर, 1932 को मुंबई में हुआ था। अमीन सयानी को ऑल इंडिया रेडियो में उनके भाई हामिद सयानी लेकर आए थे। उन्होंने दस साल तक अंग्रेजी कार्यक्रम किए। कहा जाता है कि ऑल इंडिया रेडियो को लोकप्रियता दिलाने में उनका खास योगदान रहा है। यही नहीं, अमीन सयानी भूत बंगला, तीन देवियां, बॉक्सर और कत्ल जैसी फिल्में में भी नजर आ चुके हैं।

Check Also

आपरेशन हनीमून: पूरी कहानी, राजा रघुवंशी हत्याकांड से जुड़ा है ये थ्रिलर, कैसे पकड़ में आई आरोपी पत्नी सोनम और उसके साथी

🔊 Listen to this @शब्द दूत ब्यूरो (10 जून 2025) देश के बहुचर्चित राजा रघुवंशी …

googlesyndication.com/ I).push({ google_ad_client: "pub-