*आज का पंचांग एवं राशिफल*
*२० फरवरी २०२४*
सम्वत् -२०८०
सम्वत्सर – नल (पिङ्गल)।
सूर्यगति – उत्तरायण |
मास – माघ।
पक्ष – शुक्ल।
ऋतु – शिशिर।
दिन – मंगलवार।
तिथि – एकादशी दिन – ११:४४ मि. तक उपरांत द्वादशी।
नक्षत्र – आर्द्रा दिन – ०२:०० मि. तक उपरांत पुनर्वसु।
योग – प्रीति दिन – ०१:४१ मि. तक उपरांत आयुष्मान।
पंचक – नहीं है।
भद्रा – स्वर्ग की दिन – ११:४४ मि. तक है।
मृत्युबाण – नहीं है।
मूल – नहीं है।
चंद्र राशि – मिथुन।
सूर्य राशि – कुम्भ।
सूर्य नक्षत्र – धनिष्ठा दिन – ०९:१८ मि. तक उपरांत शतभिषा।
दिशाशूल – उत्तर में।
अभिजित मुहूर्त – नहीं है।
राहुकाल – दिन – ०३:०१ मि. से ०४:३१ मि. तक।
सूर्योदय – ०६:२६ मि.।
सूर्यास्त – ०५:४२ मि.।
व्रत – जया एकादशी।
पर्व – जया एकादशी।
*आज विशेष-* *जया एकादशी व्रत सबके लिए,भैमी एकादशी,राष्ट्रीय फाल्गुन मास आरंभ,शुभ अशुभ तीनगुना फलदायी त्रिपुष्कर योग दिन – ०२:०० मि. से,शतभिषा नक्षत्र में सूर्य का प्रवेश दिन – ०९:१८ मि. पर,भद्रा स्वर्ग की दिन – ११:४४ मि. तक।*
*कल विशेष -* *प्रदोष व्रत,वाराह द्वादशी,भीष्म द्वादशी,तिल द्वादशी,तिल से श्रीविष्णु पूजन,भीष्म के लिए श्राद्ध तर्पण दीर्घायु प्रदान करता है,सोपपदा द्वादशी।*
राशिफल
मेष राशि – आज सामाजिक कार्य में लगे रहेंगे।अपने लोगों की बातों से मन दुखी होगा।व्यवसायिक योजनाओं में सफलता मिलेगी।मित्रों के साथ यात्रा हो सकती है।
वृष राशि – आज निजी जीवन में किये प्रयत्नों का पूरा फल नहीं मिलने से तनाव बढ़ेगा। जीवनसाथी से वैचारिक मतभेद समाप्त होंगे। व्यापार-व्यवसाय मध्यम रहेगा। आडंबरों से दूर रहें। बहनों के विवाह की चिंता रहेगी।
मिथुन राशि – आज अपने किये कार्यों का अवलोकन करें। निर्माण कार्य को आर्थिक पक्ष प्रभावित करेगा। व्यापार में स्थिति सामान्य रहेगी। प्रयत्न करने पर रुका पैसा मिल सकता है।
कर्क राशि – आज अपने काम करने के तरीकों से लोगों को प्रभावित करेंगे। परिवार में मांगलिक आयोजनों का बजट तय होगा। मित्रों के सहयोग की अपेक्षा रहेगी। जोखिम के कामों से दूर रहना चाहिए।
सिंह राशि – आज का दिन आप के लिए महत्वपूर्ण है। पारिवारिक सुख-शांति कायम रखने के प्रयास करेंगे। कोर्ट-कचहरी के कार्यों में सफलता मिलेगी। नौकरी में बदलाव के योग हैं।
कन्या राशि – आज व्यापार में उतार-चढ़ाव व्याकुलता बढ़ायेंगे। कार्यस्थल पर शांति एवं दूरदर्शिता से कार्य करें। आजीविका की ओर विशेष ध्यान दें। संतान सुख संभव है।
तुला राशि – आज अपने विचारों को शुद्ध रखें। रचनात्मक कार्यों में आप की व्यस्तता बढ़ेगी। व्यापार में किये निवेश से लाभ होगा। कारोबार में प्रारंभ की आपकी योजना सफल होगी। आलस्य उन्नति में बाधक साबित होगा।
वृश्चिक – आज धर्म के क्षेत्र में विशिष्टजनों का परामर्श आपकी स्थिति में लाभकारी परिवर्तन करेगा। वाणी में मधुरता लाना आवश्यक है। परिवार में किसी के स्वास्थ की चिंता बनी रहेगी।
धनु राशि – आज किसी भी कार्य को करने के लिए पूरी जानकारी रखें,फिर कोई निर्णय लें। मनोस्थिति व्याकुल करेगी। आपके पारिवारिक दायित्वों में वृद्धि होगी। जीवन में सफलता प्राप्ति के लिए अग्रसर रहेंगे।
मकर राशि – आज वाहन प्राप्ति के सुखद योग हैं। व्यापार अच्छा चलेगा। मित्रों की मदद से लाभ होगा। धन-संपत्ति के मामले सुलझेंगे। परिजनों के द्वारा आप की निंदा होगी। व्यापार विस्तार के योग है।
कुम्भ राशि – आज मित्रों के साथ किसी नई योजनाओं को अंजाम देंगे। समय नष्ट न करें। कार्यस्थल पर संघर्ष अधिक रहेगा। सामाजिक कार्यों में रुचि की कमी रहेगी। आर्थिक हानि का योग है।
मीन राशि – आज अपनों का साथ आगे मददगार होगा।व्यापार-व्यवसाय में हो रहे नुकसान चिंता बढ़ा सकते हैं।संतान से मनमुटाव हो सकता है एवं आवश्यक कार्य लंबित होंगे।
आचार्य धीरज द्विवेदी “याज्ञिक”
(ज्योतिष वास्तु धर्मशास्त्र एवं वैदिक अनुष्ठानों के विशेषज्ञ)
संपर्क सूत्र-9956629515
8318757871
Shabddoot – शब्द दूत Online News Portal

