Breaking News

पंचांग: आज आपका दिन ठीक रहेगा या करना होगा समस्याओं का सामना, आचार्य धीरज याज्ञिक से जानिये

*आज का पंचांग एवं राशिफल*

*१७ फरवरी २०२४*

सम्वत् -२०८०
सम्वत्सर – नल (पिङ्गल)।
सूर्यगति – उत्तरायण |
मास – माघ।
पक्ष – शुक्ल।
ऋतु – शिशिर।
दिन – शनिवार।
तिथि – अष्टमी दिन – १२:५२ मि. तक उपरांत नवमी।
नक्षत्र – कृत्तिका दिन – ०१:१२ मि. तक उपरांत रोहिणी।
योग – ऐन्द्र सायं – ०५:५६ मि. तक उपरांत वैधृति।
पंचक – नहीं है।
भद्रा – नहीं है।
मृत्युबाण – नहीं है।
मूल – नहीं है।
चंद्र राशि – वृष।
सूर्य राशि – कुम्भ।
सूर्य नक्षत्र – धनिष्ठा।
दिशाशूल – पूर्व में।
अभिजित मुहूर्त – नहीं है।
राहुकाल – दिन – ०९:०१ मि. से १०:३१ मि. तक।
सूर्योदय – ०६:२८ मि.।
सूर्यास्त – ०५:४० मि.।
व्रत – गुप्त नवरात्र।
पर्व – गुप्त नवरात्र,भीष्माष्टमी।

*आज विशेष-* *भीष्माष्टमी पर्व भीष्म जी के श्राद्ध तर्पण आदि से संतति लाभ,यायी जययोग-रवियोग एवं सर्वार्थअमृतसिद्धयोग दिन – ०१:१२ मि. से।*

*कल विशेष -* *महानन्दा नवमी व्रत एवं पर्व,गुप्त नवरात्र समाप्त श्रीहरसूब्रम्हदेव जी की जयंती उत्सव,रवियोग पूरे दिन रात,यायी जययोग दिन – ११:५६ मि. तक।*

राशिफल

मेष राशि – आज दिन अच्छा है मन प्रसन्न रहेगा।व्यापार-नौकरी में लाभ होगा।परिजनों की मदद से कार्य सम्पन्न होंगे।यश,कीर्ति में वृद्धि होगी।

वृष राशि – आज दिन सामान्य है,धार्मिक यात्रा संभव है।संपत्ति संबंधी विवाद बड़ा रूप ले सकता है।शत्रुओं से सतर्क रहे।निवेश शुभ रहेगा |

मिथुन राशि – आज दिन ठीक नहीं है परिजन आपके कार्यों से नाखुश होंगे। सायंकाल तक कोई महत्वपूर्ण कार्य होने से मन में उत्साह बढेगा।कानूनी विवाद संभव है।

कर्क राशि – आज दिन ठीक है दिनचर्या में बदलाव होगा।भागीदारी में लिए गए निर्णयों से लाभ संभव है।व्यापारिक कार्यों से आर्थिक लाभ होगा।नवीन योजनाओं में निवेश संभव है।

सिंह राशि – आज व्यापार-व्यवसाय अनुकूल रहेगा।परिवार में तनाव से चिंता बढ़ेगी।जीवनसाथी के स्वास्थ्य की चिंता रह सकती है।परोपकार में रुचि बढ़ेगी।

कन्या राशि – आज दिन मध्यम फलकारक है।संतान की आजीविका संबंधी समस्या का हल होगा।किसी शुभचिंतक से मेल-मुलाकात आत्मबल मजबूत करेगी।लापरवाही से काम न करें।वाहन सुख संभव है।

तुला राशि – आज कार्यों में सफलता मिलने का योग है।आलस्य एवं छोटी सोच को त्यागें।व्यापार-व्यवसाय लाभप्रद रहेगा।किए गए कार्य सफल होंगे।पारिवारिक कष्ट और समस्याओं का अंत संभव है।आय से अधिक व्यय न करें।

वृश्चिक राशि – आज आकस्मिक लाभ संभव है।प्रगति से मन में प्रसन्नता होगी।परिश्रम से स्वयं के कार्यों में शुभ परिणाम मिलने की उमीद है।मुकदमे में विजय मिलेगी।

धनु राशि – आज दिन शुभ है,पारिवारिक जिम्मेदारी बढऩे से व्यस्तता बढ़ेगी।कार्य में नवीनता का योग है।संतान के व्यवहार से समाज में सम्मान बढ़ेगा।व्यापार में सफलता मिलेगी और कीर्ति बढ़ेगी।

मकर राशि – आज दिन ठीक है,मेहनत के अनुरूप सफलता मिलेगी।दूसरों के झंझटों में न पड़ें,कोई विशेष कार्य सिद्धि होगा।

कुम्भ राशि – आज दिन ठीक है,बिना सोच विचार के कोई भी काम न करें,अच्छे कार्यो के लाभकारी परिणाम मिलेंगे।सामाजिक समारोहों में भाग ले सकते हैं।विरोधियों से सावधान रहें।

मीन राशि – आज दिन ठीक नहीं है,आलस्य से बचकर रहें अन्यथा बने काम बिगड़ सकते हैं।कार्यों में रुकावट आ सकती है।कार्यस्थल पर किसी के भरोसे न रहकर अपना कार्य स्वयं करें।

आचार्य धीरज द्विवेदी “याज्ञिक”
(ज्योतिष वास्तु धर्मशास्त्र एवं वैदिक अनुष्ठानों के विशेषज्ञ)
संपर्क सूत्र-9956629515
8318757871

Check Also

चेन स्नैचर को पकड़ने के लिए पुलिस की लाइव मुठभेड़, लोहे के नुकीले एंगल्स को फांदकर दबोचा अपराधी को, देखिए लाइव वीडियो

🔊 Listen to this @शब्द दूत ब्यूरो (06 सितंबर 2024) नौएडा। आपने आज तक फिल्मों …

googlesyndication.com/ I).push({ google_ad_client: "pub-